फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   boy raped married lady in absence of husband in ludhiana of punjab

महिला को अकेली देख नियत डोली और घुस गया घर में, चिल्लाती रही वो

Thu, 03 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 03 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
boy raped married lady in absence of husband in ludhiana of punjab
rape
महिला को अकेला देखकर युवक की नीयत डोल गई और घर में घुस गया। महिला चीखती-चिल्लाती रही, पर उस पर हवस हावी थी। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


मेहरबान के इलाके प्रेम नगर में हवस की आग में अंधे हो चुके एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता के साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला।

इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। किसी तरह महिला ने हिम्मत जुटा अपने पति को सारी बात बताई। पति ने इसकी शिकायत थाना मेहरबान की पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अरविद मेहता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

किसी को बताने पर मारने की धमकी दी

boy raped married lady in absence of husband in ludhiana of punjab
rape - फोटो : BBC
पीड़ित द्वारा पुलिस के पास दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक एक नवंबर उसके पति अपने किसी काम से चले गए। पीछे से वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी मौका देख उसके घर घुस आया।

जब उसने अरविंद से अंदर आने का कारण पूछा तो आरोपी ने उसे पकड़ कर कमरे में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। आरोपी ने विवाहिता का मुंह भी बंद कर दिया। दुराचार करने के बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। नहीं तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

डरी हुई विवाहिता ने पहले तो किसी को कुछ नहीं बताया। जब उसके पति ने उससे पूछा तो पीड़ित ने सारी बात उसे बताई। उसके बाद पीड़ित के पति ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस के पास की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार था।

जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी वह फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed