फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy raped 11 years old girl and his mother tortured her brutally at panipat of haryana

बेटे ने 11 साल की बच्ची से रेप किया, फिर मां ने की रूह कंपा देने वाली हरकत

Thu, 23 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 23 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
boy raped 11 years old girl and his mother tortured her brutally at panipat of haryana
बच्ची के साथ दुराचार किया
बेटे ने 11 साल की बच्ची से रेप किया और उसके बाद रेपिस्ट की मां ने मासूम के साथ वो हरकत की दी कि देखने वालों की रूप कांप जाए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। थाना समालखा  के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग के साथ दुराचार करने के बाद उसके नाजुक अंग जलाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो उसके नाजुक अंगों पर घाव देख उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन


बच्ची का मंगलवार को खानपुर पीजीआई में मेडिकल कराया जाएगा। आरोप है कि महिला पुलिस आरोपी पक्ष की एक महिला को अपने साथ सरकारी अस्पताल में लेकर आई। यहां पर मेडिकल के दौरान महिला बच्ची के पास गई। इस पर वह रोने लगी। इस मामले में समालखा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 साल की एक नाबालिग को उसके माता-पिता चार माह पूर्व समालखा की एक कॉलोनी में रहने वाली मकान मालिक महिला कमला के पास छोड़ गए थे।
विज्ञापन


नाबालिग बच्ची मूल रूप से मध्य प्रदेश के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। आरोप है कि मकान मालिक महिला के लड़के ने बच्ची के साथ दुराचार किया और भाग गया। आरोप है कि आरोपी की मां ने गर्म चिमटे से बच्ची के नाजुक अंगों को झुलसा दिया। रविवार की दोपहर बाद बच्ची पुलिस चौकी के पास पहुंच गई। उसे घूमता देख पुलिसकर्मी उसे चौकी ले आए। यहां से उसे शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहलाते समय पता चली जलाने की घटना

boy raped 11 years old girl and his mother tortured her brutally at panipat of haryana
रेप - फोटो : demo pics
सोमवार सुबह बाल अनाथालय की वार्डन नाबालिग बच्ची को नहला रही थी। उसने बच्ची के नाजुक अंग पर जलने के निशान देखे और इसकी जानकारी अनाथालय के प्रधान अमरजीत नरवाल को दी। उन्होंने थाना समालखा पुलिस को सूचित किया। सूचना पर महिला कांस्टेबल सुशीला शोंधापुर पहुंची और बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल पहुंची।

इस दौरान बाल अनाथालय से सुनीता और अनीता भी मौजूद रहीं। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब दो लेडी डॉक्टरों का पैनल बनाकर बच्ची का मेडिकल शुरू किया गया। आरोप है कि कुछ देर बाद समालखा थाने से महिला एएसआई आरोपी पक्ष की एक महिला को अपने साथ लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। वह महिला मेडिकल करने वाले रूम तक पहुंच गई। आरोप है कि उसको देखकर बच्ची रोने लगी।

इस पर महिला को बाहर निकाला गया। डॉक्टरों के पैनल ने गहरे जख्म होने और बच्ची के सहम जाने के उसे अस्पताल में ही दाखिल कर लिया। इस मामले में थाना समालखा पुलिस ने आरोपी पक्ष की महिला कमला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का दावा है कि नाबालिग उसके पांच-छह वर्षीय पोते के साथ गंदी हरकत करती थी। उसने बच्ची को रोकने के ऐसा किया था।

बच्ची का मेडिकल कराने के लिए दो डॉक्टरों का पैनल तैयार किया। उसके बाद मेडिकल की प्रक्रिया शुरू की गई। बच्ची के नाजुक अंगों पर जलने के जख्म है। बच्ची सहमी हुई भी है। इस बारे में सिविल सर्जन को बताया है। बच्ची का मेडिकल खानपुर पीजीआई में कराया जाएगा।
- डॉ. लिपिका, सरकारी अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed