{"_id":"5804e0974f1c1b582c702bc7","slug":"boy-opposed-teasing-with-sister-accused-kidnapped-him-and-sexual-harassment-whole-night","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, रात भर करते रहे कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, रात भर करते रहे कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
बच्चे संग कुकर्म
- फोटो : amar ujala
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना एक भाई को महंगा पड़ गया। आरोपी उसे उठाकर ले गए और रात भर उसक साथ कुकर्म करते रहे। घटना पंजाब के जालंधर की है।
भाई ने छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई तो उलटा युवकों ने उसको किडनैप कर लिया और उसके साथ कुकर्म कर डाला। युवक को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
वारदात रविवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवक की नानी ने उसे अस्पताल लाकर दाखिल करवाया। नानी ने बताया कि इलाके के कुछ युवक उसकी दोहती के साथ छेड़छाड़ करते थे। उसका दोहता उन बदमाशों को रोकता था और मामला पुलिस के पास भी गया था।

Trending Videos
किडनैप किया, रात भर कुकर्म और सवेरे फेंक गए
डेमो पिक
पुलिस से शिकायत की बात से खफा आरोपी युवक ने रविवार रात को उसके दोहते को किडनैप कर लिया और रात भर उसके साथ कुकर्म करते रहे। सोमवार सुबह उसको फेंककर चले गए।
एसएचओ गुरप्रीत सिंह का कहना है कि युवक ने अभी पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। सिविल अस्पताल के चिकित्सक ने लिखकर दिया है कि वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
उन्होंने कहा कि लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, उसका मामला तो पुलिस ने दर्ज कर रखा है और बाकायदा एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया था जो जेल से जमानत पर बाहर आ चुका है। अब नया घटनाक्रम क्या हुआ इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है।