फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy murdered old mother and sister for money in firozpur

बूढ़ी मां और जवान बहन के साथ क्यों खेला 'खूनी खेल', युवक ने खुद बताई वजह, बोला...

Fri, 08 Jun 2018 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद(फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद(फिरोजपुर) Updated Fri, 08 Jun 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
boy murdered old mother and sister for money in firozpur
murder
एक युवक ने अपनी बूढ़ी मां और जवान बहन के साथ 'खूनी खेल' खेल दिया। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह खुद पुलिस को बताई। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। जलालाबाद में एक युवक ने गुस्से में कस्सी से हमला कर अपनी मां और बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद आरोपी घर को ताला लगाकर फरार हो गया। बड़ा बेटा बुधवार रात लगभग नौ बजे घर पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही एसपी (डी) मुख्तियार सिंह फाजिल्का, डीएसपी जलालाबाद अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


वारदात थाना अमीर खास के अंतर्गत गांव वूरवाला में हुई। थाना अमीर खास पुलिस ने वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना अमीर खास के प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे नहीं दिए तो कर दी दोनों की हत्या

boy murdered old mother and sister for money in firozpur
murder
पुलिस के मुताबिक सीमा रानी घरों में कामकाज करती थी। उसका छोटा भाई मनजीत सिंह हमेशा सीमा से पैसे मांगता था। सीमा उसे पैसे नहीं देती थी। बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे भी मनजीत पैसों के लिए सीमा से झगड़ा कर रहा था। सीमा ने उसे पैसे नहीं दिए तो गुस्से में आकर उसने घर में पड़ी कस्सी से उस पर वारकर कर दिया। सीमा की मौत हो गई।

इसके बाद गुस्से में मनजीत ने उसी कस्सी से अपनी मां छिंदो बाई पर भी हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। उसके बाद मनजीत बाहर से घर का दरवाजा बंद कर भाग गया। बुधवार रात लगभग नौ बजे सीमा का बड़ा भाई हरजीत सिंह दुकान से छुट्टी कर लगभग नौ बजे घर पहुंचा। उसने घर का दरवाजा खोला तो अंदर बहन और मां के खून से लथपथ शव पड़े हैं। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed