फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy killed by friend in dispute of money at ludhiana of punjab

पैसों के लिए दोस्त के कातिल बने दो युवक, यूं रची खौफनाक साजिश

Tue, 31 Jan 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 31 Jan 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
boy killed by friend in dispute of money at ludhiana of punjab
चाकू से हमला
पैसों का लालच देखिए, दो युवक अपने ही एक दोस्त के कातिल बन गए। उन्होंने युवक को तेजधार हथियारों से उसे काट डाला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। रायकोट के नजदीकी गांव ताजपुर में एक युवक का उसके के दो दोस्तों ने कत्ल कर डाला। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने दोनों आरोपियों कुलविंदर सिंह और मनु को काबू करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 28 वर्षीय भूपिंदर सिंह के तौर पर की गई है। मृतक के पिता हरीपाल सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके बेटे भूपिंदर सिंह की पड़ोस में रहने वाले कुलविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह और कुलविंदर सिंह उर्फ मनु पुत्र जगजीत सिंह के साथ लंबे वक्त से दोस्ती थी, पर कुछ दिन पहले इनमें पैसे के लेन देन को लेकर अनबन हो गई।
विज्ञापन


रविवार शाम दोनों युवक उनके बेटे को मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गए। वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। पिता अपने साल गुरमेल सिंह के  साथ जब तीनों को तलाश रहे थे तो पता चला कि लोहटबदी ड्रेन की ओर गए हैं। इसलिए वह उसी तरफ चले गए। रात के वक्त उनको नजदीक शोर सुनाई दिया। दोनों युवक भूपिंदर पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवक भूपिंदर को तड़पता छोड़ फरार हो गए। भूपिंदर के सिर, गर्दन एवं पेट में किरच के निशान थे और वह दम तोड़ चुका था। इस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना सदर प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उनको काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed