{"_id":"58cd1c024f1c1b275a32b2ab","slug":"boy-killed-brother-for-money-for-drugs-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा करने के लिए पैसे न दिए तो युवक बना हैवान, बड़े भाई को गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा करने के लिए पैसे न दिए तो युवक बना हैवान, बड़े भाई को गोलियों से भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sat, 18 Mar 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक हैवान बन गया। उसने अपने ही बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना पंजाब के बठिंडा की है। मृतक की पहचान जिले के गांव पूहला में सिमरनजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना नथाना पुलि ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी छोटे भाई वरिंदरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है ।
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को दिए बयानों में मृतक की पत्नी रमनदीप कौर ने बताया है कि उसके पति सिमरनजीत सिंह का छोटा भाई वरिंदरजीत सिंह नशे का है। वह नशे की पूर्ति के लिए पैसा मांगकर अक्सर उसके पति के साथ झगड़ा करता था। उसके पति ने वरिंदर को कई बार नशा न करने के लिए कहा। इसके बाद भी वह नहीं माना।
वरिंदर ने शुक्रवार शाम को भी अपने बडे़ भाई से नशा करने के लिए रुपयों की मांग की। इस पर उसके पति ने रुपये देने मना कर दिया तो दोनों भाइयों में तकरार हो गइ। तैश में आए छोटे भाई ने अपने लाइसेंसी हथियार से बडे़ भाई की छाती पर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी रमनदीप कौर की शिकायत पर आरोपी छोटे भाई वरिंदरजीत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। आरोपी वरिंदर की 22 दिन पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।