फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy jumped in river, groom jumped in river, ludhiana boy jumped in river, crime, ludhiana, punjab

शादी से घबराकर दूल्हा नहर में कूदा, दुल्हन हुई बेहोश

Fri, 22 Apr 2016 06:20 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना
राजीव शर्मा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 22 Apr 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
boy jumped in river, groom jumped in river, ludhiana boy jumped in river, crime, ludhiana, punjab
लुधियाना के लड़के ने नहर में छलांग लगाई - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए दूल्हा सजधज कर घर से बारात लेकर निकला। रास्ते में दूल्हे ने अचानक ऐसा कदम उठाया, मंडप में दुल्हन बेहोश हो गई। घटना, आज लुधियाना में हुई। लुधियाना से गुजर रही सिंधवा नहर में शुक्रवार की दोपहर दूल्हे ने अचानक छलांग लगा ली। इससे विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


गांव जवद्दी के पास से उसका शव बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश में करीब दस गोताखोर नहर में उतारे गए। लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई। युवक की पहचान 29 वर्षीय मोहित गुलाटी के तौर पर हुई है। प्रशासन की तरफ से नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन


उधर दूल्हे के नहर में छलांग मारने की खबर सुनते ही दुल्हन बेहोश हो गई। उसे भी परिजन तुरंत डाक्टर के पास ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार जम्मू कालोनी निवासी केवल कृष्ण के एक बेटा मोहित गुलाटी और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। करीब दो माह पहले ही बेटे मोहित का रिश्ता शिमलापुरी के एक परिवार की बेटी के साथ पक्का हुआ था। उनका साइकिल की गद्दी बनाने का काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों का कहना है कि मोहित निहायत ही शरीफ युवक था। वीरवार की रात भी विवाह की रस्में हुई। रात को ही विवाह के लिए कार भी सजवाई गई। रात भी उसने घबराहट होने की बात की थी। 

परिजनों ने विवाह संबंधी समस्या से इंकार किया

boy jumped in river, groom jumped in river, ludhiana boy jumped in river, crime, ludhiana, punjab
फेरे लेने से पहले लुधियाना में युवक ने नहर में छलांग लगाई, जानकारी देता पिता - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दाना मंडी स्थित आमंत्रण पैलेस में उसकी शादी थी। सुबह घर में भी मोहित ने घबराहट होने की बात की। परिजनों ने समझाया और मोहित की बारात निकली और पैलेस के नजदीक पहले से ही घोड़ी एवं बैंड वाले खड़े थे। मोहित ने पहले कहा कि वह घोड़ी पर नहीं बैठेगा। परिजनों ने उसे सजी हुई कार में ही बैठा कर पैलेस तक ले जाने का फैसला किया। लेकिन उसने फिर घबराहट होने की शिकायत की।

इस पर कार में मामा, जीजा एवं नानी के साथ वह नहर की तरफ चला गया। नहर के पास पार्क में उसने अपना सेहरा एवं हार उतारा और खुली हवा में जाने को कहने लगा। तब उसके मामा भी साथ निकले और उसका हाथ थामे रखा तभी मामा का फोन आया और मोहित मौका पा कर नहर की तरफ भागा और छलांग लगा दी। उसके  रिश्तेदार पीछे की तरफ दौड़े, लेकिन उसे बचा नहीं सके। यह खबर मैरिज पैलेस में पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

खुशियों के माहौल में मातम छा गया। रिश्तेदार भी नहर के पास पहुंचने लगे। मोहित के पिता केवल कृष्ण का रो रो कर बुरा हाल था। मोहित के मौसा राज कुमार चोपड़ा का कहना है कि विवाह को लेकर कोई समस्या नहीं थी, बावजूद इसके समझ नहीं आ रहा है कि उसने यह कदम कयों उठाया। उधर जांच अधिकारी धमेंद्र सिंह का कहना है कि युवक ने घबराहट की बात की और नहर में छलांग लगा दी। उसकी तलाश में दस गोताखोर लगे हुए हैं। नहर का पानी बंद करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed