{"_id":"6ad38d27c2dbd1f15306e0dd","slug":"woman-falls-victim-to-cyber-fraud-meerut-news-c-73-1-smrt1027-109125-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला साइबर ठगी की शिकार, 43 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला साइबर ठगी की शिकार, 43 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। थाना जानी क्षेत्र के नेक गांव में सरकारी योजना और राशन की जानकारी मांगने के बहाने साइबर ठगों ने महिला नीतू के बैंक खाते से 43 हजार रुपये उड़ा दिए। ठगी का शिकार हुई पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेक गांव निवासी शुभम की पत्नी नीतू शनिवार को थाने पहुंची। उसने तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर मंजू नाम की एक महिला का फोन आया था। फोन करने वाली महिला ने उससे राशन से संबंधित जानकारियां मांगी और यह भी पूछा कि उसके परिवार में कौन-कौन सदस्य हैं। बातचीत के दौरान शातिर महिला ने यह भी जानकारी ली कि घर में कोई नवजात बच्चा है या नहीं।
नीतू के अनुसार, सारी जानकारी लेने के बाद फोन करने वाली महिला ने खुद को लखनऊ से जुड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि सरकार की तरफ से उसके खाते में कुछ रुपये भेजे गए हैं। इसके कुछ समय बाद महिला ने बैंक खातों और पैसों के बारे में दोबारा जानकारी मांगी। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद नीतू के खाते से दो बार में 20,146 रुपये और 23,460 रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
खाते से अचानक रुपये कटने का मैसेज आने पर पीड़िता के होश उड़ गए। उसने तुरंत मामले की जानकारी परिजनों को दी और थाने पहुंची। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर लेकर साइबर ठगी के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -- --