फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doctor swindled out of Rs 50 lakh under the pretext of investment

Noida News: निवेश के नाम पर चिकित्सक से 50 लाख रुपये की ठगी

Sat, 17 Oct 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Doctor swindled out of Rs 50 lakh under the pretext of investment
साइबर थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने की उम्मीद नोएडा निवासी एक चिकित्सक को भारी पड़ गई। साइबर ठगों ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताकर उनसे संपर्क किया। शुरुआत में छोटे निवेश पर मुनाफा दिखाया और बैंक खाते में रकम भेजकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद निवेश बढ़वाते रहे। चिकित्सक ने एक से 16 अक्तूबर के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम वापस नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा निवासी एक शख्स चिकित्सक हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि एक अक्तूबर को उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताया। आरोपी ने निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उनका पंजीकरण कराया गया और निवेश की प्रक्रिया शुरू कराई गई। शुरुआत में चिकित्सक से छोटी-छोटी रकम निवेश कराई गई। ठगों ने उन्हें मुनाफा होने का भरोसा दिलाने के लिए उनके बैंक खाते में रकम भी ट्रांसफर की। इससे उन्हें निवेश योजना पर विश्वास हो गया। धीरे-धीरे निवेश की रकम बढ़ाई जाने लगी और वह आरोपियों के झांसे में आते चले गए। पीड़ित ने एक अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक अलग-अलग चरणों में कुल 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस लेने का प्रयास किया तो पैसा नहीं मिला। इस पर उन्हें साइबर ठगी का संदेह हुआ। उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराने के साथ साइबर क्राइम थाना पुलिस से भी संपर्क किया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed