फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   boy drowned in swimming pool, software engineer drowned in swimming pool, panchkula

होटल के स्वीमिंग पूल में डूबा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 4 अनसुलझे सवाल

Fri, 08 Jul 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 08 Jul 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in swimming pool, software engineer drowned in swimming pool, panchkula
पंचकूला में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
नार्थ पार्क होटल में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। मामले में 4 सवाल अभी तक अनसुलझे हैं। मृतक की पहचान हनीष (24) निवासी एमडीसी सेक्टर-4 स्थित रेल विहार के रूप में हुई है।  
विज्ञापन


अनसुलझे सवाल
1. हनीष और उसके दोस्त स्वीमिंग पूल के पास बिना अनुमति के कैसे पहुंचे
2. होटल के मेन गेट पर सिक्योरिटी गार्ड क्यों नहीं था तैनात
3. हनीष के डूबने की जानकारी कुछ ही मिनट में होटल स्टाफ हो गई थी, तो भी उसे निकालकर अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया गया
4. 1.22 बजे घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई, फिर भी हनीष को तत्काल बाहर क्यों नहीं निकाला गया  

घटना की सीसीटीवी फुटेज की टाइम लाइन
- करीब रात 12.43 पर हनीष ने स्वीमिंग पुल में हनीष ने छलांग लगाई
- रात 12.45 पर हनीष को बचाने के लिए उसके पांच में से एक ने छलांग लगाया
असफल रहा, तीन मिनट की मशक्कत के बाद स्वीमिंग पुल से वापस बाहर आ गया
इस बीच एक दोस्त होटल मुलाजिमों को सूचना दी
- 12.49 पर होटल के मुलाजिम स्वीमिंग पुल के पास पहुंचे
- पुलिस मौके पर रात 1.22 मिनट पर पहुंची
- फोरेंसिक टीम देर रात तीन बजकर नौ मिनट पर पहुंची
- हनीष की बाडी को पुलिस ने देर रात 3.40 पर स्वीमिंग पुल से बाहर निकलवाया

 

बिना अनुमति के नहाने उतरा था, नशे में भी था

boy drowned in swimming pool, software engineer drowned in swimming pool, panchkula
पंचकूला में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
ड्यूटी के बाद दोस्तों के साथ घूमने निकले सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पंचकूला के नार्थ पार्क होटल में बने स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। हनीष पांच दोस्तों के साथ होटल में बने स्वीमिंग पूल में बिना अनुमति के नहाने आया था। जबकि उसे तैरना भी नहीं आता था। आरोप है कि हनीष नशे में भी था।

पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हनीष आईटीपार्क स्थित टोरेंटो कंपनी में एग्जीक्यूटिव सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। जबकि पिता यूटी फायर सर्विसेज में मुलाजिम हैं। मां विजय लक्ष्मी एमडीसी के स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट की शिक्षिका हैं।
   
हनीष के दोस्तों के मुताबिक, उन्होंने हनीष को स्वीमिंग पूल में नहाने से मना किया था। इसके बाद भी वह पूल में कूद गया। जब वह डूबने लगा तो उन्होंने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। होटल के फ्रंट असिस्टेंट अफसर जसपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त बलजीत, रोशन, आशीष, राजेश, गगनदीप के बयान भी दर्ज किए हैं।

पुलिस के मुताबिक हनीष ऑफिस से ड्यूटी के बाद अपने पांच दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाकर निकला। चंडीगढ़ सेक्टर-20 में उन्होंने शराब के ठेके से शराब की बोतल खरीदी। इसके बाद वह पंचकूला के होटल नॉर्थ जोन में आए। यहां आठ फीट गहरे स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए हनीष ने छलांग लगी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिवार में मचा कोहराम

boy drowned in swimming pool, software engineer drowned in swimming pool, panchkula
पंचकूला में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को सुबह साढ़े पांच बजे दी। परिवार में कोहराम मच गया है। विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा, अब इस दुनिया में नहीं है। परिजनों का बुरा हाल है। घर पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा।  
 
गेट पर तैनात नहीं था सिक्योरिटी गार्ड  
होटल के मेन गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं था। जिस वक्त हनीष और उसके दोस्त होटल में पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड टाइम ऑफिस में था। वहीं दूसरा गार्ड छुट्टी पर था। इसी का फायदा उठाते हुए हनीष और उसके दोस्त पूल साइट में पहुंचे थे।  

पौने दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी शव को स्वीमिंग पूल से बाहर नहीं निकाला। जबकि शव पानी में तैरता रहा। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद करीब पौने दो घंटे बाद पुलिस ने हनीष के शव को बाहर निकाला। जबकि नियमानुसार पुलिस को तुरंत हनीष को पानी से बाहर निकलना चाहिए था और अस्पताल पहुंचाना चाहिए था।

घटना की जांच की जा रही है। युवक का पोस्टमार्टम हो गया है। इस मामले में मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
- अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed