{"_id":"b34c3dc6632d4fb11058193e7f291e49","slug":"boy-dead-body-in-bad-condition-found-in-mohali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पैर बंधे और गला रेता हुआ शव मिला, लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ पैर बंधे और गला रेता हुआ शव मिला, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 11 Jan 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
मोहाली के सेक्टर-82 में उस समय दहशत फैल गई, जब कूड़ेदान के पास हाथ पैर बंधा शव गठरी में बंधा मिला। हत्या गला रेतकर की गई थी। शव को सबसे पहले कूड़ा उठाने वाली महिलाओं ने देखा। उन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस मुताबिक शव करीब आठ दिन पुराना है। गला काट कर व्यक्ति की हत्या की गई है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। हालांकि मौके पर कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। लेकिन पुलिस को जेब से कुछ सामान मिला है। पुलिस ने शव को फेज छह के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार दोपहर का है। सेक्टर-82 में एक गठरी को कुत्ते नोच रहे थे। इसी बीच कूड़ा उठाने वाले गठरी को देखने के लिए आगे पहुंचे। जैसे उन्होंने गठरी खोली तो उसमें से एक आदमी का शव निकला। शव का चेहरा पूरी तरह बिगड़ चुका था। शव के हाथ पांव रस्सी से बांधे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया जांच अभियान
सोहाना थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि जहां शव मिला है। उस इलाके में लोगों से पूछताछ की जा रही है। गत दिनों गुमशुदा लोगों के बारे में भी आसपास के थानों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
हाथ में चांदी की अंगूठी व कड़ा
जानकारी के मुताबिक मृतक के एक हाथ में चांदी की अंगूठी थी। उसने कड़ा भी पहना हुआ था। जबकि शव के पैर नंगे थे। सिर पर पीले रंग की टोपी पहनी हुई थी। पीले रंग की स्वेटर व हलके खाकी रंग की पेंट पहनी हुई थी। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
पहले भी मिल चुका है शव
पहले भी इस तरह के शव मिल चुके हैं। एक शव फेज-9 नाइपर पुुुुल के पास मिला था। उसकी भी पहचान नहीं हो पाई थी। इसके अलावा सेक्टर-80 में एक युवक को मारकर पॉलीथिन लपेटकर फेंका गया था। उसकी पहचान करने में भी पुलिस को परेशानी आई थी।