फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bouncers beaten up software engineers in christmas party

जीरकपुरः बाउंसरों की गुंडागर्दी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को पीटा, एक का दांत टूटा

Wed, 27 Dec 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 27 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
bouncers beaten up software engineers in christmas party
बाउंसरों की गुंडागर्दी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को पीटा
हद हो गई, बाउंसरों ने क्रिसमस सेलिब्रेट करने पार्टी में आए सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को पीट डाला। एक को इतना पीटा की दांत टूट गया। मामला जीरकपुर का है। सोमवार रात क्रिसमस की पार्टी के दौरान पंचकूला की एक साफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले इंजीनियरों ने अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित डिस्कोथेक के बाउंसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत देने वाले युवकों ने बताया कि पुलिस डिस्कोथेक प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ ही कार्रवाई करने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन


पीड़ित रजत निवासी पंचकूला, करन व अन्य ने बताया कि सेक्टर-2 पंचकूला में अमेरिकन साफ्टवेयर कंपनी है। उस कंपनी में वह बतौर इंजीनियर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात कंपनी की ओर से ग्लोबल बिजनेस पार्क मॉल स्थित अल्माज डिस्कोथेक में क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें उनकी कंपनी के अधिकारियों समेत 35 युवक व युवतियां शामिल थे। पार्टी के दौरान वे जब डांस फ्लोर पर पहुंचे तो वहां मौजूद क्लब प्रबंधक विरोध करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद बाउंसरों के साथ उनकी बहस हो गई। कुछ देर बाद कंपनी के करीब छह इंजीनियरों की बाउंसरों ने पिटाई कर दी। आरोप है कि करीब 30 से 35 बाउंसरों ने पहले क्लब में पीटा, उसके बाद फिर माल के बाहर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके एक साथी रजत का दांत टूट गया। वहीं, पुलिस द्वारा उनको हिरासत में लेकर सारी रात थाने में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्कोथेक के प्रबंधकों ने आरोप नकारे
बीती रात क्रिसमस पर डांस पार्टी रखी हुई थी। इस दौरान कंपनी द्वारा अंदर अलग से हाल बुक किया हुआ था, लेकिन कंपनी के कुछ कर्मचारी शराब पीकर डांस फ्लोर पर डांस करने के लिए आ रहे थे। जिस कारण लड़कियों को परेशानी हो रही थी। जब उक्त युवकों को ऐसा करने के लिए रोका गया तो उन्होंने बाउंसरों के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस को बुलाकर नौजवानों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

- करन जौहर, मालिक, अल्माज डिस्कोथेक

नौजवानों ने शराब के नशे में क्लब में हुल्लड़बाजी और तोड़फोड़ की। इसकी शिकायत मिलने के बाद उनको हिरासत में लिया गया था। नौजवानों द्वारा गलती मानने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
- पवन शर्मा, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed