{"_id":"bfbc999a430c029be8e9158b1fdad658","slug":"born-child-throw-out-the-street-at-kalka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसी मां, नवजात बच्ची को छोड़ गई सड़क किनारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ये कैसी मां, नवजात बच्ची को छोड़ गई सड़क किनारे
सौरभ यादव/अमर उजाला, कालका
Updated Mon, 27 Jan 2014 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कॉलोनी के एक क्वार्टर के पास एक निष्ठुर मां नवजात कन्या को छोड़कर चली गई। वह घर में उपयोग होने वाले पायदान में लिपटी हुई थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पंचकूला के सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल स्थित बाल कल्याण केंद्र में भेज दिया।
विज्ञापन
एक निष्ठुर मां अपने कलेजे के टुकड़े को कड़कड़ाती ठंड में छोड़कर चली जाए। भला हो नवीन प्रभाकर और रणवीर का। जिन्होंने नवजात की कोमल कराहने की आहट को भांप लिया।
विज्ञापन
उन्होंने उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल स्थित बाल कल्याण केंद्र में भेज दिया।
नवीन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह पड़ोसी रणधीर के साथ रेलवे कालोनी के क्वाटर नं. 239ए के नजदीक से गुजर रहे थे तो देखा कि मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हैं। वह पायदान को ताक रहे थे, जिससे नवजात शिशु की रोने की आवाज आ रही थी।
जब, नवीन ने पायदान हटाया तो उसमें नवजात कन्या ठंड थी। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।