फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb found in school grounds in Firozpur

पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब फिरोजपुर में स्कूल के मैदान में मिला बम, लगभग 150 विद्यार्थी थे मौजूद

Fri, 30 Jul 2021 08:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (फिरोजपुर) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Jul 2021 08:23 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक स्कूल के मैदान में बम मिलने की खबर से दहशत फैल गई। स्कूल में लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थी मौजूद थे। पौधारोपण के दौरान गड्ढे की खुदाई में बम मिला। मजदूरों ने इसकी जानकारी स्कूल कर्मचारियों और पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Bomb found in school grounds in Firozpur
स्कूल में मिला बम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जोधपुर के नजदीक नवनिर्मित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट (कन्या) स्कूल के मैदान में शुक्रवार को डेढ़ फुट लंबा बम मिला है। बम की सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगा दिए हैं ताकि विस्फोट होने पर कोई नुकसान न पहुंचे।

विज्ञापन


बम को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया है। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की कक्षाएं लगना शुरू हुई हैं। शुक्रवार स्कूल में तकरीबन डेढ़ सौ विद्यार्थी मौजूद थे, जबकि उक्त कक्षाओं में लगभग 300 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन


स्कूल की प्रिंसिपल रूबीना चोपड़ा ने बताया कि ममदोट-फिरोजपुर रोड पर स्कूल की नई इमारत बनी है। यहां पर रेड क्रास की तरफ से पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे खोदने के दौरान मिट्टी में दबा बम मिला है। मजदूर ने इस संबंध में स्कूल स्टाफ को सूचित किया। थाना ममदोट पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगाए हैं। दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के शुक्रवार को लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थी थे, वैसे उक्त कक्षाओं में तीन सौ विद्यार्थी हैं।


उधर, मौके पर पहुंचे थाना ममदोट के एडिशनल एसएचओ हरबंस सिंह ने बताया कि बम के आसपास मिट्टी से भरे बैग लगा दिए हैं। इस संबंध में बम निरोधक दस्ते को सूचित कर दिया है। जब तक बम निरोधक दस्ता नहीं पहुंचता तब तक बम की देखरेख पुलिस कर रही है। सिंह ने बताया कि ममदोट क्षेत्र भारत-पाक की सरहद से जुड़ा है। बम की लंबाई लगभग डेढ़ फुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed