{"_id":"6596cd18def7d136f000175a","slug":"bmw-car-used-in-model-divya-pahuja-murder-case-found-in-patiala-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड: पटियाला में मिली BMW कार, मगर लाश नहीं मिली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड: पटियाला में मिली BMW कार, मगर लाश नहीं मिली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Thu, 04 Jan 2024 08:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:53 PM IST
सार
गुरुग्राम में हुई मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड की जांच अब पंजाब के पटियाला तक पहुंच गई है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार को पटियाला से बरामद कर लिया है। मगर मॉडल की लाश अभी तक नहीं मिली है। पटियाला और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच सीसीटीवी कैमरों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा और बरामद बीएमडब्ल्यू कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के पटियाला में मिली है। पुलिस ने कार को नए बस स्टैंड से बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक कार में मॉडल दिव्या की लाश नहीं मिली। डीएसपी (गुप्तचर) सुखअमृत सिंह रंधावा ने बताया कि पटियाला पुलिस को बुधवार को इनपुट मिला था कि गुरुग्राम में मॉडल दिव्या की हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने में नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार का इस्तेमाल किया गया। यह कार पटियाला की तरफ आई है।
विज्ञापन
इनपुट के आधार पर सीआईए स्टाफ और पटियाला पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। गुरुवार को पटियाला-राजपुरा रोड पर नए बस स्टैंड की पार्किंग में बीएमडब्ल्यू कार मिली है। डीएसपी ने बताया कि बीएमडब्ल्यू यहां किसने खड़ी की, उसकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपी दो या इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। डीएसपी ने बताया कि गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम पटियाला पहुंच चुकी है और गाड़ी को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गैंगस्टर संदीप गोल्डी की पुलिस मुठभेड़ में हत्या मामले में उसी की गर्लफ्रेंड मॉडल दिव्या पाहुजा जुलाई 2023 में ही जमानत पर जेल से बाहर आई थी। मॉडल की दो जनवरी को गुरुग्राम के एक होटल में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह है। पुलिस ने उसे दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन