{"_id":"5ebaee3c3c6e44675c1ac432","slug":"bloody-clash-in-a-village-of-panchkula-six-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पंचकूला के खटौली गांव में खूनी संघर्ष, एक का हाथ कटा, छह घायल, दो पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: पंचकूला के खटौली गांव में खूनी संघर्ष, एक का हाथ कटा, छह घायल, दो पीजीआई रेफर
Wed, 13 May 2020 01:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला ( हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 13 May 2020 01:48 AM IST
सार
- एक समुदाय ने दूसरे पर किया जानलेवा हमला, मामला हुआ दर्ज
- एक व्यक्ति के सिर में गहरी चोट, दो गंभीर घायल पीजीआई रेफर
विज्ञापन
Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटौली गांव में सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोबाइल पर डाली पोस्ट को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। एक समुदाय के लोगों ने तेजधार हथियार से दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे छह लोग गंभीर घायल हो गए। विवाद में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति की बाजू कट गई जबकि दूसरे व्यक्ति के सिर में गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापे मार रही है।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप व परशुराम जयंती को लेकर डाले स्टेट्स पर बहस
जानकारी के अनुसार नगर निगम के वार्ड नंबर-20 के गांव खटौली में दोनों समुदाय के लोग महाराणा प्रताप और परशुराम जयंती के मोबाइल पर डाले गए स्टेट्स को लेकर आमने-सामने हुए। पहले तो दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे से बहस करते रहे लेकिन कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन
इसमें एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों पर तलवारों, डंडों व ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे एक समुदाय के जगवीर सिंह, राहुल, कृष्ण पाल, दिग्विजय, सुरेश पाल उर्फ शीश पाल, भीम सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में जगवीर सिंह की बाजू कट गई जबकि राहुल के सिर में गंभीर चोट लगी, जोकि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन हैं। वहीं, दिग्विजय, सुरेश पाल उर्फ शीश पाल और भीम सेन सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हमला करने वाले समुदाय के सुखदेव, रामकरण, आज्ञा राम, गौरव शर्मा, संजीव कुमार, जगदीश चंद, शिवा, सुनीता रानी, रामो, वीना देवी, ममता व लाजो देवी के खिलाफ कृष्ण पाल ने शिकायत दी है। उसके आधार पर आईपीसी की धारा 148, 149, 323, 506, 307, 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -दीपक कुमार, एसएचओ चंडीमंदिर थाना पुलिस