फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   blast in malerkotla paper mil, two people died on spot, injured

पंजाब के मालेरकोटला में धमाका, तीन की मौत, 19 बुरी तरह झुलसे

Tue, 23 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब) Updated Tue, 23 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
blast in malerkotla paper mil, two people died on spot, injured
मालेरकोटला में पेपर मिल में धमाका - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मालेरकोटला में धूरी रोड पर स्थित विशाल पेपर मिल में सोमवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मिल में पेपर सुखाने के लिए नए लाए गए ड्रायर को चालू करते समय वह फट गया और 22 कारीगर आग उगलती भाप में झुलस गए, जिनमें तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को मालेरकोटला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां आठ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएचओ संजीव गोयल ने बताया कि घायलों ने पुलिस को लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहते इसलिए अब मिल मालिकों पर पुलिस कार्रवाई नहीं होगी।

छत और अन्य सामान के परखच्चे उड़ गए

blast in malerkotla paper mil, two people died on spot, injured
मालेरकोटला में पेपर मिल में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार उक्त पेपर मिल में पेपर सुखाने के लिए कुछ दिन पूर्व ही नए खरीदे ड्रायर को चालू करने का काम शुरू किया गया था। मिल में सुबह की शिफ्ट में करीब 80 लोग ड्यूटी पर तैनात थे।

अचानक ड्रायर फट गया और तेज धमाके से मिल की छत और अन्य सामान के परखच्चे उड़ गए। तेज भाप ने 22 कारीगरों को झुलसा दिया। इनमें से मनु कुमार और नरिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और कारीगर प्रेम कुमार सैनी ने पटियाला रेफर होने पर रास्ते में दम तोड़ दिया।

धमाके की आवाज से इलाके के लोग मिल में इकट्ठा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सरकारी अस्पताल में घायलों से जानकारी लेने पहुंचे एसडीएम मोहम्मद शौकत ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी मिल मालिक को बख्शा नहीं जाएगा।

घायलों की सूची

blast in malerkotla paper mil, two people died on spot, injured
मालेरकोटला में पेपर मिल में ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल हुए करीब 20 कारीगरों में अधिकांश उत्तर प्रदेश और बंगाल के निवासी हैं जबकि पांच पंजाब के रहने वाले हैं। घायलों में हरविंदर सिंह, खेला राम, नीतीश कुमार, राजेश, जसमेल सिंह, हरजिंदर सिंह, मोहम्मद जुहान, गुरमेल सिंह, भूपेंद्र सिंह, लुकिंदर सिंह, लखवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मंजू शामिल हैं जबकि मोहम्मद शमीम, साबिर, सलामद्दीन, आराफात आलम, रणवीर सिंह और पंकज की हालत नाजुक होने के कारण पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed