फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blast in Chandigarh sector 26 Goldy Brar and Rohit Godara took responsibility

Chandigarh Blast: नाइट क्लब के बाहर हुए दो बम धमाकों की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने ली

Tue, 26 Nov 2024 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Nov 2024 04:39 PM IST
सार

चंडीगढ़ सेक्टर-26 में सोमवार रात हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
Blast in Chandigarh sector 26 Goldy Brar and Rohit Godara took responsibility
धमाके से टूटे क्लब के शीशे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो क्लबों के पास सोमवार रात करीब सवा तीन बजे दो जोरदार धमाके हुए जिससे पूरा इलाका दहल गया। मामले की जानकारी मिलते ही  पुलिस सहित अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इस बम ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर एक पोस्ट अपलोड करके लिखा है कि चंडीगढ़ में हुए बम ब्लॉस्ट हमने करवाया है। इसके बाद अब जांच टीमें इस घटना को फिरौती मांगने के अलावा आतंकी गतिविधियों से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन






जानकारी के अनुसार, सेक्टर-26 स्थित डेयोरा और सेवले क्लब के बाहर बाइक पर आए दो युवक विस्फोट करके मौके से फरार हो गए हैं। धमाके से क्लब के सभी शीशे चटक गए। पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट व अन्य जांच एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जूट की रस्सी से बनाए गए बम फेंककर हमला किया गया था।

माैके से मिले जूट की रस्सी के टुकड़े

चंडीगढ़ पुलिस ने इस बम ब्लास्ट मामले की जानकारी अधिकारिक तौर पर जारी कर कहा है कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 26 के एससीओ नंबर 23 के पास तेज आवाज की सूचना मिली।
मौके पर पीसीआर पहुंची। पुलिस दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटनास्थल से जूट की टूटी हुई रस्सी के टुकड़े बरामद किए। मौके पर सीएफएसएल टीम को बुलाया गया और आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस की लापरवाही आई सामने

दो क्लबों के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में चंडीगढ़ पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। रात 3:14 मिनट पर जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान पूरे शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक पुलिस का नाइट डोमिनेशन चल रहा था। वहीं जिस जगह यह ब्लास्ट हुए हैं, यूटी पुलिस का आप्रेशन सेल व सेक्टर-26 थाना घटनास्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। इनमें से एक क्लब सेवले रैपर बादशाह का है।

देर रात सवा तीन बजे हुआ धमाका

क्लब के कर्मचारी पूरन ने बताया कि हम जोरदार धमाके की आवाज सुनकर बाहर आए। दरवाजे के शीशे टूटे हुए थे, जिसके बाद हमने पुलिस में शिकायत की। धमाके के समय रेस्टोरेंट के अंदर 7-8 कर्मचारी थे। कोई घायल नहीं हुआ। सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। यह घटना सुबह करीब 3:15 बजे हुई, जब रेस्टोरेंट बंद था। 
Trending Videos

सितंबर में कोठी पर फेंका गया था हैंड ग्रेनेड

चंडीगढ़ के सेक्टर-10 की कोठी नंबर-575 में 11 सितंबर को ऑटो सवार दो युवकों ने हैंड ग्रेनेड बम से हमला किया था। उस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। उस घटना में जान-माल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन कोठी में लगे खिड़कियों के सारे शीशे चटक गए थे।  

72 घंटे में पकड़े गए थे आरोपी

इस मामले में विदेश में रह रहे हैप्पी पशिया का नाम सामने आया था जिसमें उसने पंजाब पुलिस में एसपी के पद से रिटायर जसकीरत सिंह चहल को मारने के लिए ब्लास्ट करवाने की जिम्मेदारी ली थी। घटना के 72 घंटे के बाद ही पंजाब पुलिस की स्पेशल टीमों ने अमृतसर और दिल्ली से बम फेंकने वाले दोनों आरोपी रोहन मसीह और विशाल मसीह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed