{"_id":"47867e09a58568e5967cf49f0aeef0ef","slug":"blame-of-rape-live-in-relationship-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से शादी का झांसा देकर करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल से शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों की मर्जी के खिलाफ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक 22 वर्षीय युवती ने अपने पार्टनर के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाया है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
पुलिस शिकायत में युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ यूपी से चंडीगढ़ आई थी। 2009 में उसकी मुलाकात सेक्टर-49 निवासी सोहेल कुमार से हुई।
सोहेल सेक्टर में ही ऑटो चलाता था। युवती की उससे दोस्ती हो गई। सोहेल ने उससे शादी करने और काम दिलाने का वादा किया। इससे दोनों में दोस्ती और बढ़ गई।
अलग जाति के कारण नहीं सकी थी शादी
युवती सोहेल से शादी करना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने परिजनों से भी कहा था। दोनों की जाति अलग होने के कारण घरवालों ने विवाह से इंकार कर दिया था।
युवती घरवालों के फैसले के खिलाफ जाकर सोहेल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। परिजनों ने युवती का विरोध किया था।
बाद में उसने अपने घरवालों के ही खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। आरोप है कि सोहेल उससे शादी करने की बात को बार-बार टाल देता था।
कुछ समय बाद युवती को अहसास होने लगा कि सोहेल उसका यौन शोषण कर रहा है। तंग आकर युवती ने शुक्रवार रात को सेक्टर-34 थाने में सोहेल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने की शिकायत दे दी।