फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blackmail and rape with girl student in campus

छात्रा ब्लैकमेल, 2 साल तक कैंपस में रेप का गंदा खेल

Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 14 Apr 2015 07:53 AM IST
विज्ञापन
blackmail and rape with girl student in campus

हरियाणा के सोनीपत स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में न्यूड तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर छात्रा से पिछले दो साल से रेप हो रहा था। ये करतूत यूनिवर्सिटी में ही लॉ डिपार्टमेंट के स्टूडेंट हार्दिक की ही थी।

विज्ञापन


दो साल बाद आरोपी छात्र ने पीड़िता पर अपने दो दोस्तों से भी संबंध बनाने का दवाब डाला। इन दोनों की पहचान विकास गर्ग और करण छाबड़ा के रूप में हुई है। इन दोनों ने भी लड़की के साथ कई बार रेप किया।
विज्ञापन


बीते दिन जब युवती से गैंगरेप हुआ तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई। उसने राई थाना पुलिस में शिकायत दी। उस दिन ही पीड़िता ने यूनिवर्सिटी अथॉरिटीज की तरफ से बनाई गई प्रिवेंशन ऑफ सेक्शुल हैरसमेंट कमिटी के सामने दो सालों की आपबीती सुनाई, जो चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कॉलेज प्रशासन को सूचित किया कि इन तीनों के कब्जे में उसकी न्यूड तस्वीरें हैं और ये अगस्त 2013 से ब्लैकमेल कर सेक्शुअल इंटरकोर्स खातिर विवश कर रहे हैं।

गैंगरेप हुआ तो हिम्मत जवाब दे गई

blackmail and rape with girl student in campus

पीड़िता ने बताया कि उसकी यूनिवर्सिटी में लॉ फाइनल ईयर के छात्र विकास के साथ जान-पहचान थी। शनिवार को विकास ने उसे फोन करके ब्वॉयज हास्टल बुलाया। यहां विकास के दो अन्य दोस्त कर्ण और हार्दिक भी थे।

आरोप है कि विकास ने छात्रा से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो छात्र उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने हॉस्टल के कमरे में ही उसके साथ दुराचार किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पहले बनाया गया उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देंगे।

इसके बाद छात्रा ने सारी कहानी परिजनों को बताई और पुलिस थाने पहुंची। देर शाम पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में राई पुलिस ने तीनों युवकों हार्दिक, कर्ण और विकास पर सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। तीनों युवक सोनीपत के रहने वाले हैं और जिंदल यूनिवर्सिटी में लॉ फाइनल ईयर के छात्र हैं।

जांच अधिकारी एसआई सुदेश ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। सभी आरोपी कॉलेज में फाइनल इयर के स्टूडेंट्स हैं। इन पर गैंग रेप और आपराधिक साजिश रचने के मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनीपत का रहने वाला है। इसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है। सभी आरोपी 20 साल से कम उम्र के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed