फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blackened a young man face and made him roam around the village in Punjab

Punjab News: युवक का मुंह काला कर गांव में घुमाया, कांग्रेस नेता समेत 11 पर केस दर्ज, होशियारपुर का मामला

Sun, 18 Dec 2022 10:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Dec 2022 10:05 PM IST
सार

पीड़ित से आरोपी ने कहा कि तुमने मेरे पोस्टर पर कालिख पोती है। जब उसने मना किया तो टिम्मी ने अपनी पिस्तौल निकालकर धमकाया और कहा कि सच बोल और कलाई पकड़कर जबरदस्ती अड्डा भूंगा ले गया। वहां शीरा नामक युवक काला तेल लाया। टिम्मी और शीरा ने सिर व मुंह पर काला तेल पोत दिया।

विज्ञापन
Blackened a young man face and made him roam around the village in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर जिले के थाना हरियाना पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट और मुंह काला कर जलील करने पर भूंगा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 11 व्यक्तियों और कुछ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है कि 16 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे भूंगा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनिंदर सिंह (टिम्मी) निवासी फांवड़ा उसकी दुकान पर 25-30 युवकों के साथ आया। 

विज्ञापन


उसने कहा कि तुमने मेरे पोस्टर पर कालिख पोती है। जब मैंने मना किया तो टिम्मी ने अपनी पिस्तौल निकालकर धमकाया और कहा कि सच बोल और कलाई पकड़कर मुझे जबरदस्ती अड्डा भूंगा ले गया। वहां शीरा नामक युवक काला तेल लाया। टिम्मी और शीरा ने मेरे सिर व मुंह पर काला तेल पोत दिया।
विज्ञापन


दोनों के साथ फांवड़ा निवासी जैका, करणी, रिंकू, कबीरपुर निवासी हैप्पी व गोरा, भूंगा निवासी प्रिंस, बंटी समेत अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। इन लोगों ने कालिख पोतने के बाद सारे अड्डे में घुमाकर जलील किया और मारपीट भी की। थाना हरियाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed