{"_id":"ab413d3c1f825d8d1980fce913e3fdfd","slug":"bjp-mla-son-beaten-bsp-counciler-jannat-jahaan-at-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के बेटे ने बसपा पार्षद जन्नत जहां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक के बेटे ने बसपा पार्षद जन्नत जहां को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बसपा की पार्षद जन्नत जहां ने भाजपा की एक महिला विधायक के बेटे और रिश्तेदार पर अपने और पति अनवारुल हक के साथ बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि यह घटना वीरवार देर रात पंचकूला के होटल बेलाविएस्टा में आयोजित सूफी नाइट के दौरान हुई। होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वीरवार रात और शनिवार सारा दिन जांच करने में जुटी रही, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने शुक्रवार देर रात तक केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
होटल बेलाविएस्टा में वीरवार रात को सूफी नाइट का आयोजन किया गया था। भाजपा की महिला विधायक परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंची थीं। वहीं कार्यक्रम में चंडीगढ़ से पार्षद जन्नत जहां भी अपने पति अनवारुल हक के साथ शामिल हुई थीं। करीब 12 बजे जब सूफी नाइट खत्म हुुई और जन्नत जहां पति अनवारुल हक के साथ वहां से निकलने लगी तो कुछ शराबी युवकों ने उन पर फब्तियां कसीं। जन्नत जहां इस बात को अनसुना कर किया। इसके बाद जब वह लिफ्ट की ओर बढ़ीं तो एक युवक ने उनका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
उन्होंने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उनकी कलाई पर निशान पड़ गए। जन्नत जहां का आरोप है कि इस बीच युवक ने जेब से पिस्टल निकल कर उनके और पति पर तान दी। अनवारुल हक ने बचाव की कोशिश की तो युवकों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान महिला विधायक के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे। मारपीट और बदसलूकी करने वाले युवक खुद को भाजपा विधायक के रिश्तेदार बता रहे थे।
होटल प्रबंधन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जन्नत जहां पुलिस के साथ सेक्टर-5 थाने में पहुंची पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। चर्चा है कि एक बड़े नेता की दखलंदाजी के कारण मामला केस दर्ज नहीं किया गया और दोनों पक्षों को पुलिस उपायुक्त कार्यालय शनिवार को 11 बजे का समय दिया गया है।
जन्नत जहां की ओर से इस संबंध में लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है, जिसमें उन्होंने कुछ युवकों पर छेड़छाड़, बदसूलकी और मारपीट का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के पार्षद पहुंचे जन्नत के घर, पुलिस अधिकारियों से की बात
कांग्रेस पार्षद मुकेश बस्सी और पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा घटना के बाद शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित जन्नत जहां के घर पहुंचे। बस्सी कांग्रेस से मेयर पद के एक मात्र दावेदार हैं। दोनों नेता जन्नत के घर करीब तीन घंटे रुके। इन दोनों नेताओं ने पंचकूला पुलिस और कुछ नेताओं से भी बात की। इसके बाद डीसीपी कार्यालय से जन्नत जहां को फोन आया और शिकायत दर्ज करवाने के लिए बुलाया।
युवक किसी नेता के बेटे, पुलिस बचाने में लगी
बसपा पार्षद जन्नत जहां का आरोप है कि आरोपी युवकों ने पिस्तौल की बट्ट से उन पर और पति पर हमला किया है। जन्नत जहां उल हक का आरोप है कि होटल से भी मारपीट घटना की फुटेज भी गायब हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमलावर युवक किसी बड़े नेता और वीआईपी के बेटे हैं। उनका कहना है कि वह उनका देर रात तक पुलिस ने मेडिकल भी नहीं करवाया। सिर्फ युवकों को बचाने में पुलिस लगी रही।भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा का दावा करती है, लेकिन उसके विपरीत महिलाओं की शिकायत भी घटना के बाद दर्ज नहीं करती है।
कोट्स
पुलिस ने होटल से घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को हासिल की है। फुटेज की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनिल धवन, डीसीपी