फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp leader rakesh malik murder case, kiran chowdhary and shruti chowdhary hearing on highcourt

भाजपा नेता की हत्या पर मंत्रियों के खुलासे

Tue, 26 Aug 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
bjp leader rakesh malik murder case, kiran chowdhary and shruti chowdhary hearing on highcourt

भिवानी में फरवरी माह में भाजपा नेता राकेश मलिक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में हरियाणा की आबकारी एवं कराधान मंत्री किरण चौधरी एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा है कि इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। इसके अलावा हरि सिंह सांगवान और सरकार ने भी जवाब दाखिल किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

विज्ञापन


किरण चौधरी एवं श्रुति चौधरी ने कहा है कि मलिक की पत्नी अमिता चौधरी की ओर से दायर याचिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उनका राकेश मलिक की हत्या मामले से कोई सरोकार नहीं है। राकेश मलिक को गोली मार दी गई थी और पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


अमिता मलिक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते याचिका में आरोप लगाया था कि उसके पति की मौत के पीछे किरण चौधरी एवं श्रुति चौधरी के अलावा हरि सिंह सांगवान का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

bjp leader rakesh malik murder case, kiran chowdhary and shruti chowdhary hearing on highcourt

इस मामले में हाईकोर्ट ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इनके अलावा हरियाणा सरकार ने जवाब दाखिल कर कहा है कि इस मामले में जिला अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिए गए हैं और सही तरीके से मामले की जांच की गई है।

उधर, अमिता मलिक ने अपने वकील के माध्यम से याचिका दायर कर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। आरोप लगाया था कि प्रदेश पुलिस जांच सही नहीं कर रही है। अब प्रतिवादियों द्वारा जवाब दाखिल करने के बाद हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से प्रतिक्रिया मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed