फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP District president on charges of abuse and mistreatment of women

भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला से बदसलूकी और गाली-गलौच का आरोप

Mon, 14 Nov 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 14 Nov 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
BJP District president on charges of abuse and mistreatment of women
molestation - फोटो : demo pic

जिला के ब्लाक मोरिंडा की रहने वाली एक विवाहिता ने भाजपा जिलाध्यक्ष, एक भाजपा पार्षद समेत चार लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


विवाहिता ने डीआईजी रोपड़ रेंज को शिकायत दी है। वहीं आरोपों के घेरे में आए लोगों ने सभी इल्जाम गलत बताए हैं। एएसपी कंवरदीप कौर का कहना है मामले की जांच चल रही है। 
विज्ञापन


डीआईजी को दी गई शिकायत में विवाहिता ने कहा है कि ससुराल परिवार ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी। इस पर उसने एसएसपी व मोरिंडा थाना के एसएचओ को शिकायत के साथ अस्पताल की एमएलआर रिपोर्ट भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने शिकायत में कहा इसके बाद एक नवंबर को भाजपा जिलाध्यक्ष योगेश सूद, भाजपा पार्षद राजेश कुमार, भाजपा नेता राकेश कुमार व प्रापर्टी डीलर सविंदर सिंह पनेसर उसके घर आए और उसकी सास व ननद की शह पर उसके साथ गाली गलौच की। 

डीआईजी रोपड़ रेंज को दी चार लोगों के खिलाफ शिकायत

BJP District president on charges of abuse and mistreatment of women
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इस पर वह अपने कमरे में चली गई। पीछे योगेश सूद व राजेश कुमार बग्गा ने उसके कमरे में आकर उससे मारपीट, बदसलूकी की। उसकी मां ने उसे बचाया। इस दौरान पार्षद राजेश कुमार ने कथित तौर पर उसी विडियो बना कर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। 

महिला ने कहा कि यह सब कुछ उसकी सास व ननदों की शहर पर उसे घर से निकालने के लिए किया गया है।  वहीं दूसरी तरह योगेश सूद ने कहा कि मैं तो शिकायत करने वाली महिला को जानता भी नहीं। यह उन्हें बदनाम करने के लिए राजनीतिक साजिश है।

भाजपा पार्षद राजेश कुमार ने कहा कि यह सास बहू की आपसी लडाई है।  वह वार्ड के पार्षद होने के कारण योगेश सूद व अन्य लोगों को साथ लेकर गए थे। उन पर लगाए गए आरोप झूठे है। 

भाजपा नेता राकेश बग्गा ने कहा कि उनका मामले से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद बग्गा ने फोन काट दिया। सविंदर पनेसर ने कहा कि वह पंचायती तौर पर सास बहू मसला हल करवाने के लिए गए थे। 

जो भी मामला हल करवाने के लिए जाता उन पर यह महिला दोष लगाती है। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। एएसपी कंवरदीप कौर ने कहा वह मामले की जांच कर रही हैं। अभी वह इसके बारे में कुछ नहीं बता सकती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed