{"_id":"57ee88f84f1c1b7927575951","slug":"billions-of-fraud-by-benefit-of-double-money-in-insurance-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंश्योरेंस पॉलिसी में डबल फायदे का लालच देकर डेढ़ करोड़ ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंश्योरेंस पॉलिसी में डबल फायदे का लालच देकर डेढ़ करोड़ ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
fraudulent phone calls
इंश्योरेंस पॉलिसी में दोगुने का फायदा देने का झांसा देकर व्यक्ति से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। पंजाब के जसवंत सिंह के बेटे अजीत बोपाराय की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।
जसवंत सिंह का पंजाब में कई जगह पर खेती का काम है और वह चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ सेक्टर-2 में रहते हैं। उन्होंने अपनी कई इंश्योरेंस पॉलिसी करवा रखी थीं। करीब 2 साल पहले कुछ लोग फोन पर उनके संपर्क में आए और उन्होंने खुद को दिल्ली की एक इंश्योरेंस कंपनी का कर्मी बताया। उन्होंने कहा कि वे उसकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर उसे दोगुना फायदा करवाएंगे। वह ठगों की बातों में आ गए।
जालसाजों ने लगातार उनसे संपर्क बनाकर रखा और इंश्योरेंस पॉलिसी डबल करने की बात करते हुए उनसे अपने दिए गए बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। दो सालों में उन्होंने लगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इतने पैसे देने के बाद जब जसवंत को उन पर शक हुआ और जांच की तो उन्हें पता चला कि उनसे धोखा हुआ है। इस पर जसवंत ने सारी बात अपने बेटे अजीत बोपाराय को बताई और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।