फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike Robbers Arrest

बाइक चोरी कर दिल्ली और बुडै़ल में बेचने वाले काबू

Sun, 09 Mar 2014 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Mar 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bike Robbers Arrest
पार्किंग और कोठियों के बाहर से दोपहिया वाहन चोरी कर दिल्ली और बुड़ैल में बेचने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सेक्टर 34 थाना पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वाहन चोरों की पहचान धनास के सूरज, सेक्टर 25 के रजत, राहुल और मोहाली के अजय के रूप में हुई।

पकड़ा गया सूरज को पुलिस पहले भी स्नैचिंग और चोरी मामले में पकड़ चुकी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सेक्टर 34 थाने के चार, एक धनास चौकी और एक सेक्टर 36 थाने क्षेत्र में हुई चोरी का मामला सुलझाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से सूरज, रजत को दो दिन के पुलिस रिमांड पर और अजय, राहुल को अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डॉ सुखैचन सिंह गिल ने बताया कि सेक्टर 34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला को सूचना मिली थी कि वाहन चोर सूरज और रजत चोरी की मोटरसाइकिल पर जाली नंबर लगाकर बुडै़ल में बेचने जा रहे हैं।


सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर 44 लक्ष्मी मंदिर के पास नाका लगाकर दबोच लिया। सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के साथी अजय और राहुल को पकड़कर चोरी की 14 मोटरसाइकिल बरामद की।


पूछताछ में सूरज ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिल दिल्ली और बुडै़ल में कबाड़ी को बेचते थे। सेक्टर 34 थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed