{"_id":"63ad3bf04c7a4d0f933ebc2b","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-in-khanna","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: खन्ना में कंटेनर ने व्यक्ति को कुचला, धमाके के बाद बाइक में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: खन्ना में कंटेनर ने व्यक्ति को कुचला, धमाके के बाद बाइक में लगी आग
Thu, 29 Dec 2022 12:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:37 PM IST
सार
ट्रैफिक इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चौक से मुड़ने ही वाला था, तभी अमलोह की ओर से आ रहे कंटेनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की जान चली गई है।
विज्ञापन
बाइक में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के खन्ना के अमलोह चौक पर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। दरअसल, एक कंटेनर ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया था। कंटेनर के टकराने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और धमाके के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस आग ने ट्रक के टायरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
लोगों ने आग पर काबू पाया और एक और बड़ा हादसा होने से टल गया। मृतक की पहचान ललहेडी गांव निवासी दलजीत सिंह (46) के रूप में हुई है। इस हादसे के दौरान चौक पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जैसे ही देखा कि कंटेनर के टायरों में भी आग लगी हुई है, उन्होंने आग को फैलने से रोकने के लिए तुरंत कंटेनर को एक तरफ हटा दिया।
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार चौक से मुड़ने ही वाला था, तभी अमलोह की ओर से आ रहे कंटेनर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की जान चली गई है। मोटरसाइकिल की टंकी से कंटेनर निकल जाने के चलते टंकी फट गई और आग लग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन