फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike Financer Burnt Alive in Dispute of Payment Recovery

कपूरथलाः बाइक सवार फाइनेंसर को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिंदा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Apr 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
Bike Financer Burnt Alive in Dispute of Payment Recovery
सांकेतिक तस्वीर
बाइक सवार फाइनेंसर को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। मामला पंजाब के कपूरथला का है। नकोदर रोड पर गांव नंगल नारायणगढ़ के पास वारदात अंजाम दी गई। मृतक के पिता 15 दिन पहले ही सीआईडी से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवामुक्त हुए हैं। थाना सदर की पुलिस ने उनके बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाबा दीप सिंह नगर की गली नंबर 6 में रहने वाले रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा विशाल शर्मा (31) फाइनेंस का काम करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल पर रोजाना की तरफ पैसों की उगाही के लिए निकला। रात करीब 8:40 बजे उसने फोन करके बताया कि वह 20-25 मिनट देरी से घर आएगा।
विज्ञापन


काफी देर तक वह घर नहीं आया तो उन्होंने साढ़े नौ बजे विशाल को फोन किया तो वह नॉट रिचेबल आया। फिर करीब दस बजे उन्हें पता लगा कि विशाल को लोगों ने झुलसी हालत में सिविल अस्पताल कपूरथला दाखिल करवाया है। वह करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। सिविल अस्पताल प्रबंधन ने उसे जालंधर रेफर कर दिया, पर वह उसे तुरंत जालंधर के निजी अस्पताल ले गए। वहां सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसों के लेन-देने का हो सकता है मामला : डीएसपी
अशोक कुमार ने बताया कि उसके बेटे को जिंदा जलाया गया है। पुलिस को मौके से विशाल की मोटरसाइकिल भी जली हालत में मिली है। डीएसपी सब-डिवीजन हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed