{"_id":"584c4adb4f1c1b7343448548","slug":"bike-brunt-at-dhanas-and-mauli-jagra-chandigarh-news-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों को आग लगाकर भागे बदमाश, पहले भी हुआ था ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों को आग लगाकर भागे बदमाश, पहले भी हुआ था ऐसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो अलग अलग जगह घर के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई। बदमाशों ने मौली जागरां और धनास में बाइक को आग लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू की।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात मौली जागरां के मकान नंबर 4223 के रहने वाले भगवान ने पुलिस को शिकायत दी है। रात को करीब 11.15 बजे उनके घर के बाहर उनकी स्टार सिटी मोटरसाइकिल खड़ी थी। अज्ञात दो तीन लड़कों ने बाइक को आग लगा कर फरार हो गए। बाइक को लपटों में घिरा देख कर दमकल विभाग को फोन कर सूचना दी। मौके पर एक दमकल की गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल कर राख हो चुकी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एक अन्य घटना में धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी दीपक ने रात को फोन कर पुलिस को बताया कि उनकी बाइक को कोई आग लगा कर फरार हो गया। उसके मुताबिक देर रात वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। तभी बाहर से आग की लपटें और धुआं उठता देखा। जब बाहर आकर देखा तो उसकी बाइक जल रही थी। तुरंत 101 नंबर पर फोन फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। पीड़ित के बयानों के आधार पर सारंगपुर पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।