{"_id":"637d9867758e65048b257508","slug":"bihar-muslim-man-killed-girl-in-burail-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में 'श्रद्धा' जैसा मामला: झूठ बोलकर युवती को प्यार में फंसाया, राज खुला तो उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में 'श्रद्धा' जैसा मामला: झूठ बोलकर युवती को प्यार में फंसाया, राज खुला तो उतार दिया मौत के घाट
Wed, 23 Nov 2022 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:33 AM IST
सार
शरीक शादीशुदा था। इसकी जानकारी होने पर युवती ने करीब छह महीने पहले शरीक से बातचीत करने और मिलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसका पीछा कर परेशान करने लगा था।
विज्ञापन
युवती की हत्या
- फोटो : demo pic
विस्तार
बुड़ैल में प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के जिला मधुबनी स्थित गांव बेला निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक ने उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई निवासी 18 वर्षीय ममता की गला घोंटकर हत्या कर दी। मामले में मृतका की मां ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
जांच में पुलिस को पता चला था कि आरोपी मोहम्मद शरीक तीन साल पहले चंडीगढ़ आया था। वह फूड डिलीवरी की नौकरी करता था। ढाई साल पहले बुड़ैल में परिवार के साथ रहने वाली युवती के घर के सामने ही किराये पर रहने आया था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था।
विज्ञापन
शादीशुदा था आरोपी, उसके बाद दूर हुई युवती
शरीक शादीशुदा था। इसकी जानकारी होने पर युवती ने करीब छह महीने पहले शरीक से बातचीत करने और मिलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आरोपी उसका पीछा कर परेशान करने लगा था। इसके बाद डेढ़ महीने पहले अपनी मां को शरीक के बारे में बताकर कहा कि वह परेशान कर रहा है। इस पर मां ने भी शरीक को अपने बेटी से दूर रहने के लिए कहा था।
विज्ञापन
लड़की के फोन उठाना बंद करने और दूर जाने की बात करने के गुस्सा होकर आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। शाम को युवती की मां ने घर आकर देखा कि बेटी बेड पर बेहोश पड़ी हुई थी। उसका शरीर नीला पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।