फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals on a Murder case of man in Sonipat of Haryana

दो बार की पति को मारने की कोशिश, नहीं हुई सफल तो प्रेमी संग मिल दी 50 हजार की सुपारी

Sun, 01 Dec 2019 09:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/राई (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/राई (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Dec 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Big reveals on a Murder case of man in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांव बढ़खालसा के पास केजीपी के निकट युवक की हत्या करने के बाद शव खुर्द-बुर्द करने के लिए फेंका गया था। पुलिस ने वारदात से पर्दा उठाते हुए मृत युवक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने प्रेमी से मिलने पर रोकने के चलते दो युवकों को 50 हजार रुपये सुपारी देकर अपने पति की हत्या कराई थी। 

विज्ञापन


पुलिस अब वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश कर रही है। उन्होंने जहर खिलाकर हत्या के बाद शव को केजीपी के पास फेंक दिया था। पुलिस ने युवक की पत्नी व उसके प्रेमी को अदालत में पेश किया, जहां महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं उसके प्रेमी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


विदित रहे कि 14 नवंबर की सुबह गांव बढ़खालसा के पास केजीपी के निकट एक युवक का शव पड़ा मिला था। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। सूचना के बाद राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर उसकी जेब से एटीएम कार्ड बरामद किया था। जिससे उसकी पहचान दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी गगनदीप के रूप में हुई थी। जिस पर परिजनों को अवगत कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि गगनदीप 13 नवंबर की शाम को दिल्ली से जालंधर के लिए निकला था। वहां उसने विदेश जाने के लिए वीजा लगाना था। परिजनों ने बताया था कि गगनदीप का मोबाइल व कपड़ों का बैग नहीं मिल सका है। बाद में गगनदीप के पिता जगतार सिंह ने 18 नवंबर को शिकायत देकर उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। 

मामले में जांच करते राजीव गांधी एजुकेशन सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम ने गगनदीप की पत्नी दीपिका सिक्का व उनके पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी सिमरनजीत उर्फ भोगल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां सिमरनजीत को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति ने पकड़े जाने पर जताया था विरोध 
महिला व उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ है कि उनका प्रेम प्रसंग एक साल से चल रहा था। गगनदीप ने कुछ समय पहले ही सिमरनजीत के साथ अपनी पत्नी दीपिका को पकड़ लिया था। जिसके बाद से गगनदीप उन्हें मिलने नहीं दे रहा था। प्रेमी से मिलने नहीं देने के चलते दीपिका सिक्का व सिमरनजीत ने गगनदीप को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच दिया था। महिला ने दो बार प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह वारदात को अंजाम नहीं दे सके। 

50 हजार रुपये की दे डाली सुपारी 

आरोपी सिमरनजीत ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि जब वह तथा दीपिका सिक्का मिलकर गगनदीप की हत्या नहीं कर सके तो उन्होंने कोई अन्य षड्यंत्र रचा था। जिस पर उन्होंने उसकी सुपारी देकर हत्या कराने का षड्यंत्र रच डाला। इसके लिए उसने दो सुपारी किलर का पता लगाया। उन्हें गगनदीप की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई। 

उन्हें कहा गया था कि वह हत्या कर शव को ऐसी जगह फेंक दें जिससे उसकी पहचान न हो सके। जिस पर आरोपियों ने गगनदीप को जहर खिलाकर हत्या कर दी। जिससे पुलिस को शुरुआत में लगे कि उसने आत्महत्या की है। आरोपियों ने किस तरह से वारदात को अंजाम दिया इसके बारे में उसने जानकारी होने से मना कर दिया। पुलिस ने अब दोनों सुपारी किलर की तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है। जिससे वारदात करने के बारे में भी पता लगाया जा सके। 

गगनदीप का सामान बरामद करेगी पुलिस 

पुलिस टीम हत्यारोपियों की तलाश के साथ ही वारदात के बाद से गायब गगनदीप का सामान भी बरामद करेगी। इसके लिए पुलिस टीम लगातार आरोपियों को ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों हत्यारोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। 

13 साल पहले हुई थी शादी, 12 साल की बेटी व डेढ़ साल का बेटा 
पुलिस के मुताबिक गगनदीप की शादी 13 साल पहले दीपिका सिक्का के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद उनके परिवार में बेटी का जन्म हुआ। वहीं करीब डेढ़ साल पहले दीपिका ने एक बेटे को जन्म दिया। पिता की हत्या व मां के हत्या के आरोप में जेल जाने से अब दोनों बच्चों के लालन-पालन का जिम्मा उनके दादा व अन्य परिजन पर आ गया है। 
-
युवक का शव केजीपी के पास मिला था। हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की तो युवक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली थी। जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जिस पर शक होने पर युवक की पत्नी व उनके पड़ोसी को हिरासत में लिया गया। जिस पर उन्होंने सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाने की बात कही है। आरोपी युवक को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द हत्यारोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। -अशोक, थाना प्रभारी, राई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed