रेवाड़ी में की गर्लफ्रेंड की हत्या, फिर जयपुर में ड्राइवर को मारा, नेशनल बॉडी बिल्डर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा में शनिवार को अलसुबह युवती की चार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। हत्या आरोपी कोई और नहीं लड़की दोस्त ही निकला। इतना ही नहीं आरोपी ने दोस्त की हत्या करने के बाद एक मात्र चश्मदीद गवाह कैब ड्राइवर की भी जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी। कैब चालक का शव रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस को मिला था। इधर, आरोपी गुजरात के सूरत में कैब बेचते समय पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ दिल्ली से जयपुर के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही किसी बात को लेकर उनमें अनबन हो हई और आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया था। हत्या आरोपी हेमंत लांबा ने खुद को फेसबुक पर बॉडी स्टेयरॉन नेशनल बॉडी बिल्डिंग एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन का नेशनल जनरल सेक्रेटरी बताया है।
आरोपी ने दिल्ली से युवती के नाम बुक की थी इनोवा कैब
जयपुर के चंदवाजी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हत्या आरोपी दिल्ली निवासी हेमंत लांबा ने 6 दिसंबर को दिल्ली ये दोस्त युवती के नाम जयपुर के लिए कैब बुक की थी। बताया जा रहा कि उसी रात दोनों के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपी ने युवती की चार गोलियां मारकर हत्या कर शव धारूहेड़ा में फेंक दिया। इस दौरान इनोवा कैब चालक दिल्ली के डाबड़ी निवासी देवेंद्र भी मौजूद था।
आरोपी कैब चालक देवेंद्र को गन प्वाइंट पर जयपुर तक ले गया और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी धारूहेड़ा तक अपनी गाड़ी से आया और शनिवार को उसी दिन वापस दिल्ली गया। फिर वहां से युवती के फोन से कैब बुक की थी।
जयपुर से सूरत पहुंचकर गाड़ी बेचते समय धरा गया आरोपी
जयपुर के चंदवाजी थाना पुलिस के अनुसार जयपुर- दिल्ली हाईवे पर सर्विस रोड किनारे रविवार को युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। चंदवाजी थाना प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेने के बाद हाईवे पुलिस को सूचित कर दिया गया था। सूरत से जयपुर पुलिस को एक इनोवा कैब बेचने की सूचना मिली थी। सीसीटीवी के आधार पर कैब व आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद मंगलवार को आरोपी को हरियाणा पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी थी युवती
युवती मूलत: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की संगरिया कस्बा निवासी थी। उसके पिता ने बताया था कि बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए बीते तीन माह से उपचार के लिए दिल्ली के रोहिणी में रह रही थी। पिता भी बेटी के साथ रोहिणी में ही रहता था।