फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in murder case of Punjab farmer by police

किसान आंदोलन : पंजाब के किसान की हत्या का राज खुला, भाभी के कहने पर प्रेमी ने ली थी जान

Tue, 06 Apr 2021 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in murder case of Punjab farmer by police
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के टीकरी बॉर्डर पर पंजाब के आंदोलनरत किसान हाकम सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। हत्या का पर्चा दर्ज कराने वाली भाभी ने ही अपने प्रेमी के हाथों देवर का कत्ल कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान पंजाब के मोगा जिले के लोपो गांव निवासी कुलवंत और बठिंडा के गांव पट्टी निवासी कर्मजीत के रूप में हुई थी। 

विज्ञापन


25 मार्च की देर शाम को सेक्टर-9 बाईपास स्थित नए बस अड्डे के पीछे खेतों में एक आंदोलनकारी किसान का शव मिला था। गला रेतकर हत्या की गई थी। कपड़ों में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान करीब 61 वर्षीय हाकम सिंह निवासी बठिंडा के रूप में हुई थी। अगले दिन 26 मार्च को भाभी कर्मजीत ने आकर बयान दिए थे। तब हत्या का केस दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन


जांच आगे बढ़ी तो शक की सूई हाकम की भाभी कर्मजीत पर ही जाकर टिकी। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी मोगा निवासी कुलवंत को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से काबू किया। पूछताछ में उसने वारदात कबूली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया। इसके बाद आरोपी मृतक हाकम सिंह की भाभी कर्मजीत को बठिंडा पंजाब के पट्टी गांव से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कर्मजीत कौर की कुलवंत से दोस्ती थी। दोनों के संबंधों के बारे में उसके देवर हाकम सिंह को पता चल गया था। यही वजह उसकी हत्या का कारण बन गई। कर्मजीत ने हाकम सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी। इसके लिए उसने अपने प्रेमी कुलवंत को उकसाया, उस पर दबाव बनाया। हाकम किसान आंदोलन से लगातार जुड़ा हुआ था लेकिन फिर वापस गांव चला गया। 25 मार्च को उसके साथ कुलवंत भी आंदोलन में आ गया था। दोपहर को यहां आते ही कुलवंत ने हाकम सिंह को शराब पिलाई और मौका मिलते ही उसका गला रेत दिया।  

हत्या के इस मामले में सीआईए, साइबर सहित कई टीमों ने जांच की थी। आरोपी कर्मजीत के कहने पर कुलवंत ने हाकम सिंह की हत्या की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।  - विजय कुमार, इंस्पेक्टर, थाना शहर, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed