फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhiwani Girl Murder After Gangrape

अस्पताल के बाहर मिला छात्रा का शव, जांच में सामने आया ऐसा सच, जानकर रोने लगे सब

Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Thu, 15 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Girl Murder After Gangrape
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
अस्पताल के बाहर सड़क पर एक लड़की पड़ी मिली, जब तक इलाज करते मौत हो चुकी थी। जांच में जो सच सामने आया, जानकर सभी रोने लगे। घटना हरियाणा के भिवानी की है। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसे अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया।
विज्ञापन


हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि उसकी जान चली गई। भिवानी पुलिस ने छात्रा के शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर बेरी के दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतका की पहचान शहर के महिला कॉलेज की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने लड़की का अपहरण करके रोहतक के एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी छात्रा को रोहतक के एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। दरिंदगी का शिकार छात्रा ने मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जबरन उठाकर ले गए थे दोनों युवक

Bhiwani Girl Murder After Gangrape
gangrape
छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी पुराना बस स्टैंड के समीप स्थित कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रही थी। दस मार्च को सुबह वह स्कूटी पर कोचिंग सेंटर के लिए गई थी। कोचिंग सेंटर के बाहर से ही गांव बेरी के दो युवक उसे अपनी किसी गाड़ी में जबरन उठा ले गए।

इसके बाद छात्रा को रोहतक के डी पार्क स्थित एक होटल में ले गए। वहां पर दोनों युवकों ने उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में युवकों ने छात्रा का रस्सी से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर छात्रा को आनन-फानन में किसी गाड़ी में डालकर उसे रोहतक के ही एक निजी अस्पताल में ले आए।

छात्रा ने चिकित्सकों को अपने परिजनों का नंबर दिया। बात परिजनों तक पहुंची और इसके बाद मामले की सूचना भिवानी पुलिस को भी दी। शहर थाना प्रभारी श्री भगवान व जैन चौक चौकी इंचार्ज गोपालदास ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस के सामने छात्रा ने आरोपियों के नाम भी बताए।

प्रथम जांच में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या प्रयास व अपहरण का केस दर्ज किया, लेकिन छात्रा की मंगलवार अल सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई।

पुलिस ने छात्रा के शव का देर शाम को पीजीआई में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर कस्बा बेरी निवासी अर्जुन व नवीन के खिलाफ हत्या, गैंगरेप, अपहरण का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई हैं।
- श्रीभगवान, एसएचओ सिटी भिवानी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed