{"_id":"30841086b4feb76bb24a57d51b8ee903","slug":"bhai-gurbaksh-singh-arrested-sent-to-jail-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई गुरबख्श सिंह गिरफ्तार, रोपड़ जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई गुरबख्श सिंह गिरफ्तार, रोपड़ जेल भेजा
अमर उजाला मोहाली
Updated Sat, 07 Dec 2013 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख नौजवानों की रिहाई की मांग को लेकर गुरुद्वारा अंब साहिब में भूख हड़ताल पर बैठे भाई गुरबख्श सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के आरोप में परचा दर्ज किया गया है।
सिविल अस्पताल में जांच के बाद उन्हें रोपड़ जेल ले जाया गया। भाई गुरबख्श सिंह पिछले कई दिनों से गुरुद्वारा अंब साहिब में भूख हड़ताल पर थे। उनकी मांग थी कि जो नौजवान जेलों में अपनी सजा काट चुके हैं, उन्हें रिहा किया जाए।
वीरवार रात करीब साढ़े बारह बजे 25-30 पुलिसकर्मी सादी वर्दी में गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचे। पहले उन्हें माथा टेका, फिर टेंट में आए और भाई गुरबख्श सिंह से मिलने की बात कही। फिर देखते ही देखते पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर ले गए और पहले से खड़ी एंबुलेंस में लिटा दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद संगत ने इसका विरोध किया, हाथापाई भी हुई। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के बाहर काफी फोर्स मौजूद थी। पुलिस पहले उन्हें सिविल अस्पताल लेकर गई, फिर रोपड़ जेल पहुंचाया।
वीरवार रात को ही पांच लोगों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम चार बजे लुधियाना के दमनदीप सिंह ने मरणव्रत शुरू कर दिया है। संत समाज और कई संगठनों के लोग शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब पहुंचे।