फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   betting on IPL match, 6 gang member arrested

IPL मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
betting on IPL match, 6 gang member arrested

मोहाली के सीआईए स्टाफ व जीरकपुर पुलिस ने ढकोली से आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक वायस रिकॉर्डर, 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप व 31 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये मोहाली में सोमवार को हो रहे मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। उन्होंने 24 अप्रैल को जयपुर के व्यक्ति से तीन लाख रुपये का सट्टा लगाया था। भुगतान मंगलवार को मैच के बाद किया जाना था, मगर पुलिस ने सोमवार को मैच के दौरान ही रेड कर आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नवीन सहगल (25) निवासी एनएसी शिवालिक एनक्लेव मनीमाजरा ढकोली स्थित वृंदावन सोसायटी में तीसरी मंजिल पर फ्लैट में एक साल से किराए पर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी दो दिन के रिमांड पर

betting on IPL match, 6 gang member arrested

नवीन सहगल (25) के साथ विशाल कपूर (27) निवासी सेक्टर-15 (पंचकूला), गगनदीप (20) निवासी नानक नगरी (अबोहर), हरप्रीत सिंह (22) निवासी गली नंबर-6 गोबिंद नगर (अबोहर), करण चावला (24) निवासी ज्ञान देवी वाटिका दिल्ली गेट (फिरोजपुर) व सन्नी शर्मा (26) निवासी किला मोहरी गेट (मनीमाजरा) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इन सभी आरोपियों के कब्जे से मिले 14 मोबाइल फोन एक फोन से कनेक्ट थे। एक फोन से कनेक्ट सभी 14 मोबाइल फोनों से कस्टमर से सट्टा लगाने वाले का सौदा तय होने की जानकारी रिकार्ड की जाती थी।

जब पुलिस ने रेड कर उन्हें गिरफ्तार किया तो उस दौरान जयपुर के एक कस्टमर से सौदा तय किया जा रहा था, जबकि पार्टियों से कैश इकट्ठा करने वाले दो अन्य लोग अभी फरार हैं, जिनके बारे में पुलिस पकड़े गए छह लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी तिलकराज ने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed