{"_id":"63f25a0c93168d369c0e4c23","slug":"beheaded-dead-body-of-woman-found-in-canal-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: नहर से मिली महिला की सिर कटी लाश, अबोहर पुलिस से राजस्थान पुलिस ने साधा संपर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खौफनाक: नहर से मिली महिला की सिर कटी लाश, अबोहर पुलिस से राजस्थान पुलिस ने साधा संपर्क
Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:01 PM IST
सार
नगर थाना प्रभारी परमजीत व सिटी नंबर 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा महिला के शव मिलने का मामला उनके ध्यान में लाया गया है जिस पर वह महिला के हुलिए मुताबिक जांच पड़ताल कर रहे है व उनके पास जो किसी महिला के गुमशुदगी की शिकायतें पहले से दर्ज है उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसी बोरी में मिली लाश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर के गांव 6 ईई की नहर से बोरी में बंद एक महिला की सिर कटी लाश मिली है। बोरी पर अबोहर की बांसल इंडस्ट्री का नाम लिखा है। अब राजस्थान पुलिस शव का संबंध अबोहर से भी मान कर चल रही है। वहां की पुलिस ने अबोहर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं से भी संपर्क किया है ताकि महिला की पहचान हो सके लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल में रखवाया है।
विज्ञापन
राजस्थान के पदमपुर क्षेत्र की 6 ईई की नहर से कुछ लोगों ने बोरी में बंद एक शव पड़ा देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने बोरी खोली तो उसमें महिला का सिर कटी लाश मिली। महिला की आयु करीब 25 वर्ष के करीब है जबकि महिला ने पीले रंग का स्वेटर, नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी है और पैंट के एक तरफ स्टिकर लगा है। इतना ही नहीं उसके दायें पैर पर काले रंग का धागा भी है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में नगर थाना प्रभारी परमजीत व सिटी नंबर 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा महिला के शव मिलने का मामला उनके ध्यान में लाया गया है जिस पर वह महिला के हुलिए मुताबिक जांच पड़ताल कर रहे है व उनके पास जो किसी महिला के गुमशुदगी की शिकायतें पहले से दर्ज है उनकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने इलाका निवासियों से भी अनुरोध किया है कि अगर किसी को इस बारे कुछ पता हो या लगे या इस तरह की कोई महिला गुम या गायब है तो भी वह पुलिस से संपर्क करें ताकि महिला की पहचान हो सके।
विज्ञापन