{"_id":"571a017f4f1c1b4b048b4e57","slug":"beef-cow-beef-man-arrested-with-cow-beef-zirakpur-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में 13 किलो गौमांस के साथ 3 महिला समेत 4 अरेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में 13 किलो गौमांस के साथ 3 महिला समेत 4 अरेस्ट
हरजीत सिंह/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
बीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर के पभात में शुक्रवार को गोरक्षा दल, धर्म रक्षा समिति एवं शिव सेना ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए करीब 13 किलो मांस बरामद किया। जो कथित तौर पर हर शुक्रवार को झुग्गियों में सप्लाई किया जाता है।
जानकारी देते हुए धर्म रक्षा मंच के संयोजक अनुज सिन्हा, पंजाब शिव सेना बाल ठाकरे के सीनियर उपप्रधान हरीश सिंगला और गो रक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गोडाउन एरिया में बनी झुग्गियों में हर शुक्रवार को भारी मात्रा में मांस सप्लाई किया जा रहा है। उन्होंने शुक्रवार सुबह ट्रैप लगा दिया।
मांस बेचने वाले को उन्होंने रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन मुख्य आरोपी भाग निकला। जत्थेबंदियों के नेताओं ने पकड़े गए आरोपी सिकंदर व अन्य को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी तरलोचन सिंह पहुंचे, उन्होंने आरोपियों को कब्जे में ले लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों से मांस बरामद हुआ है, उनका कहना है कि कुछ लोग एक टैंपो से आते हैं और मांस बेचकर चले जाते हैं। पुलिस ने जांच के लिए सैंपल्स लैब भिजवा दिए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकंदर पुत्र अमर मोहम्मद, कंचन पत्नी डबलू, अफसाना पत्नी सराज और रेशमा पत्नी सलमान के रूप में हुई है। इस गैंग का मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना पंजाब के सचिव विशाल कंबोज की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।