फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BEd in 1.25 lakhs, sensational disclosure on forgery

'सवा लाख रुपये में बीएड की डिग्री..वो भी बिना क्लास के'

Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 17 Jun 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
BEd in 1.25 lakhs, sensational disclosure on forgery

बीएड की डिग्री मात्र सवा लाख में मिले, वो भी एक साल में बिना कोई क्लास अटैंड करे तो सोचिए कौन खरीदना नहीं चाहेगा। ऐसा ही फर्जीवाड़ा सामने आया है एआईपीएमटी के खुलासे के बाद रोहतक में एमडीयू के सेंटरों पर। यहां बगैर कक्षा ज्वाइन किए बीएड कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से सवा लाख रुपये तक ऐंठे गए।

विज्ञापन


दिल्ली में सेंटर खोलकर यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। पैसा वसूलने के बाद 25 विद्यार्थियों को एमडीयू से रोल नंबर अलॉट कराने और फिर रोहतक के ही सेंटर पर परीक्षा दिलाने के लिए बुलाया गया तो खेल का खुलासा हुआ। रोल नंबर न मिलने पर हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। एमडीयू प्रशासन का कहना है कि यूनिवर्सिटी का कोई भी सेंटर दिल्ली में नहीं है। ठगी का शिकार हुए अभ्यर्थियों ने आईजी ऑफिस पहुंच कर दुखड़ा सुनाया। आईजी श्रीकांत जाधव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, गुड़गांव और यूपी के अलग-अलग शहरों से आए विद्यार्थियों ने सेक्टर 14 पुलिस चौकी में बताया कि दिल्ली के जनकपुरी और रिंग रोड पर एक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की संचालिकाओं ने बीएड कराने का विज्ञापन दिया था। मिलने पर बताया गया कि बगैर एक भी दिए कॉलेज जाए बीएड की नियमित परीक्षा दिला दी जाएगी।

विद्यार्थियों से 56 हजार रुपये फीस ली गई। सभी को परीक्षा सत्र 2015-16 में ही एमडीयू रोहतक के किसी सेंटर से दिलाने की बात कही गई।

परीक्षा देने रोहतक पहुंचे विद्याथी तो मामले का खुलासा

BEd in 1.25 lakhs, sensational disclosure on forgery

16 जून को परीक्षा होने थी, लेकिन परीक्षा के कुछ दिन पहले ही हर विद्यार्थी से 1 लाख 25 हजार रुपये मांगे गए। किसी ने 80 हजार तो किसी ने एक लाख रुपये तक का भुगतान फिर कर दिया।

यूं हुआ खुलासा: दिल्ली निवासी छात्रा मिशिका ने बताया कि मंगलवार को पेपर होना था। दोनों संचालिकाओं ने प्रवेश पत्र देने के लिए सुबह दस बजे एमडीयू के गेट नंबर दो पर बुलाया। सारे अभ्यर्थी पहुंचे, लेकिन दोनों नहीं आईं। करीब 12 बजे एक ने फोन उठाया और कहा कि जिस सेंटर पर परीक्षा होने थी उसकी मान्यता को लेकर एमडीयू में कुछ विवाद चल रहा है।

दो बजे तक इंतजार कर लो। परीक्षा ढाई बजे शुरू होनी थी। दो बजे कहा गया कि प्रवेश पत्र कोई और ले गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि दो बजे गेट नंबर दो पर पहुंची दोनों महिलाओं ने कह दिया कि जो करना हो कर लो किसी की न तो परीक्षा होगी और न ही रुपये वापस होंगे।

जमकर हुआ विवाद: इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। स्थिति मारपीट तक पहुंची तो किसी ने सेक्टर 14 पुलिस चौकी में खबर दी। पुलिस सभी को चौकी ले आई। आरोपी दोनों महिलाओं को पीजीआई थाना लाया गया। सारे विद्यार्थी आईजी श्रीकांत जाधव से मिलने उनके दफ्तर पहुंच गए। यहां आईजी ने आश्वासन दिया कि जांच कराई जाएगी। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed