{"_id":"57d5a25f4f1c1b3d3b31c711","slug":"beaten-with-sticks-by-three-men-killed-divyang-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 युवकों ने डंडों से पीटकर मार डाला दिव्यांग को, वजह मामूली सी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 युवकों ने डंडों से पीटकर मार डाला दिव्यांग को, वजह मामूली सी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में मामूली बहस के बाद तीन युवकों ने दिव्यांग (मानसिक रूप से बीमार) व्यक्ति की लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक को तीन युवकों ने लाठी डंडो से बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि सेक्टर 19 निवासी दिव्यांग सुरिंदर (53) इधर उधर घूमता रहता था। पुलिस को रविवार रात को करीब 8 बजे सूचना मिली कि सेक्टर 19 में मकान नंबर 3130 के पास मैदान में झग़ड़ा हो रहा है।
मौके पर पहुंची पीसीआर ने सुरिंदर को गंभीर घायल अवस्था में पाया। पीसीआर तुरंत उसको जीएमएसएच 16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सुरिंदर और हमलावर युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिस युवक को हिरासत में लिया गया है उसने काफी शराब पी रखी है। वो कुछ साफ साफ नही बता पा रहा है। पुलिस उसके बयानों की वेरिफिकेशन कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।