फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Batala police arrested person who cheated people

Batala News: सुनसान जगह पर खुद को पुलिस वाला बता ठगने वाला काबू, कई थानों में दर्ज हैं 10 मामले

Tue, 27 Dec 2022 06:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

डीएसपी ने बताया कि जगदीप सिंह पर पहले से ही विभिन्न पुलिस थानों में 10 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज करके आगामी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Batala police arrested person who cheated people
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपने आप को पुलिस कर्मी बताकर राहगीरों को धमकाकर तलाशी लेने के बहाने धोखे से पैसे ऐंठने वाले ठग को बटाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी करके 70 ग्राम हेरोइन भी आरोपी से बरामद की है। आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीप सिंह उर्फ जगना निवासी धारीवाल के रूप में हुई है। फिलहाल गिरोह के तीन सदस्य और हैं जो फरार हैं। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी शाम के वक्त ही सुनसान जगह के पास ज्यादातर अधेड़ उम्र के लोगों डरा धमकाकर अपना निशाना बनाता था। 

विज्ञापन


इस संबंध में डीएसपी सिटी बटाला ललित कुमार ने बताया कि पीसीआर प्रभारी औंकार और सीआईए स्टाफ के दलजीत सिंह ने सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक पर एक स्कूटी सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस को देखकर अपनी स्कूटी पीछे से ही मोड़ ली। पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया पकड़े गए आरोपी की पहचान जगदीप सिंह उर्फ जगना के रूप में हुई और उससे 70 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


आरोपी जगदीप बटाला के विभिन्न क्षेत्रों में अपने आप को पुलिस वाला बताकर अधेड़ उम्र के राहगीरों को रोक लेता था और उनको धमकाते हुए कहता था कि पिछले पुलिस नाके पर रुकने का इशारा किया था लेकिन वह नहीं रुके। इसी दौरान वह राहगीरों की तलाशी लेने के बहाने उनके पर्स में रखे पैसे निकालकर रफूचक्कर हो जाता था। उक्त आरोपी इन वारदातों को शाम के वक्त सुनसान जगह पर अंजाम देता था। डीएसपी ने बताया कि जगदीप सिंह पर पहले से ही विभिन्न पुलिस थानों में 10 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर मामला दर्ज करके आगामी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed