फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Batala Murder News: Son beat mother to death in Batala of Punjab

बेटे ने की मां की हत्या: जब तक जान नहीं निकली... तब तक पीटता रहा, वजह आपको भी सन्न कर देगी

Tue, 18 Jul 2023 06:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jul 2023 06:24 PM IST
सार

थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सतपाल मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Batala Murder News: Son beat mother to death in Batala of Punjab
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बटाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव समराए में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपनी बुजुर्ग मां से पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इंकार किया तो बेटे ने डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक मां की पहचान जसबीर कौर (62) के रूप में हुई है। आरोपी बेटे का नाम सतपाल है।

विज्ञापन


पुलिस ने जसबीर कौर के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में आरोपी बेटे सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि मृतक जसबीर के बेटे रशपाल ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता बिजली बोर्ड में थे। कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मां को विभाग से कुछ पैसे मिले थे। उसकी मां जसबीर कौर उसके भाई सतपाल के साथ रहती थी। सतपाल ने मां जसबीर से कुछ पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे नहीं दिया।
विज्ञापन


इस बात से नाराज होकर सतपाल ने मां को डंडों से पीट-पीटकर जान से मार दिया। एसएचओ ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सतपाल मौके से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी सतपाल पर हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं पारिवारिक सदस्यों ने मांग की है कि इस मामले में आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed