{"_id":"5b66c7254f1c1bee748b7f58","slug":"bank-was-caught-a-device-for-cloning-the-atm-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इस तरह शातिर कर रहे हैं आपके एटीएम कार्ड की निगरानी, बैंक ने पकड़ी डिवाइस, खबर पढ़ बच सकते हैं आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस तरह शातिर कर रहे हैं आपके एटीएम कार्ड की निगरानी, बैंक ने पकड़ी डिवाइस, खबर पढ़ बच सकते हैं आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-35 स्थित केनरा बैंक के एटीएम मशीन में शनिवार को एटीएम कार्ड को क्लोन करने वाली डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। ठगों ने बैंक के ग्राहकों को बड़ी चपत लगाने का जुगाड़ कर लिया था लेकिन बैंक कर्मियों की चौकसी के कारण डिवाइस पकड़ में आ गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक कर्मियों का कहना है कि डिवाइस की मदद से एटीएम कार्ड के पासवर्ड और अन्य जानकारी को कॉपी कर ठग मौका मिलते ही ग्राहक के एटीएम कार्ड से पैसा निकाल लेते।
सेक्टर-36 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-35 स्थित केनरा बैंक के मैनेजर ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक में लगी एटीएम मशीन में एक डिवाइस लगी हुई है, जो एटीएम कार्ड को क्लोन कर लेती है। इसके बाद पुलिस ने जांच कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों के बारे में पता चल सके।

ठग ऐसे लगाते हैं एटीएम में डिवाइस
सांकेतिक तस्वीर
हर डेबिट कार्ड में एक मैग्नेटिक स्ट्रिप होती है, जिसमें अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी सेव रहती है। जालसाज स्कीमर नाम की एक डिवाइस का इस्तेमाल कार्ड क्लोनिंग के लिए करते हैं। शातिर ठग एटीएम मशीन में कार्ड में स्वाइप करने वाली जगह पर स्कीमर लगा देते हैं। यह डिवाइस एटीएम कार्ड की डिटेल स्वाइप कर लेती है जबकि दूसरी डिवाइस की-बोर्ड के पास लगाते हैं, जिसमें एक हिडन कैमरा लगा होता है, जो आपके पासवर्ड को कैद कर लेता है।
अगर कोई भी व्यक्ति एटीएम मशीन से रुपये निकालने जाता है तो उनके एटीएम कार्ड का नंबर स्वाइप होते ही डिवाइस में दर्ज हो जाता है। इसके बाद ठग आपके एटीएम की हर मूमेंट की रिकार्डिंग को देखकर ठगी कर लेते हैं।
पुलिस ने जारी किया अलर्ट
इस तरह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की पुलिस अलर्ट हो गई है। ट्राइसिटी पुलिस अपने-अपने थानों के अंर्तगत सभी एटीएम को भी जांच कर रही है। इसके अलावा लोगों को भी अवेयर कर रही है कि इस तरह का कोई मामला सामने आए तो मामले की सूचना पुलिस को दें।

ऐसे बरते सावधानी
सांकेतिक तस्वीर
- एटीएम से रकम निकालने से पहले जांच लें कि कोई स्कीमर तो नहीं है
- स्वैपिंग प्वाइंट के अगल-बगल हाथ लगाकर देखें। कोई वस्तु नजर आए तो सावधान हो जाएं
- की-बोर्ड का एक कोना दबाएं अगर पैड स्कीमर होगा तो एक सिरा उठा जाएगा।
- मौजूदा समय में जरूरी है कि डेबिट कार्ड का पिन बदल दें। इससे जालसाजों से बच सकते हैं
- किसी को भी अपने डेबिट कार्ड का पिन नंबर न बताएं
- उसी एटीएम का इस्तेमाल करें, जहां पर गार्ड मौजूद हो।
एक ऐसा मामला सेक्टर-35 केनरा बैंक के एटीएम में सामने आया है जहां पर मशीन पर नकली डिवाइस पाई गई है। बैंक मैनेजर की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। -रणजोध सिंह, एसएचओ, सेक्टर-36 थाना, चंडीगढ़।
ऐसा एक मामला सामने आया हुआ है, अगर कोई एटीएम मशीन को इस्तेमाल करने जा रहा है तो मशीन को अच्छी तरह से चेेक कर लें। आप एटीएम के स्वाइप वाली जगह पर अंगुलियों से खुर्द कर देख ले, जिससे आपको को पता चल जाएगा कि मशीन में कोई अलग से डिवाइस लगाई गई है। अगर कोई भी ऐसा केस सामने आता है तो मामले की सूचना पुलिस और बैंक अधिकारी को दे। -रश्मि यादव, डीएसपी साइबर सैल, चंडीगढ़