{"_id":"5c1cc91bbdec2256c73ec977","slug":"bank-security-guard-exposed-fraud-gang-in-ropar-of-punjab-punjab-police-claims-for-credit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक वीडियो वायरल और खुल गई पुलिस की पोल, बैंक सुरक्षाकर्मी ने जान दांव पर लगाकर पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक वीडियो वायरल और खुल गई पुलिस की पोल, बैंक सुरक्षाकर्मी ने जान दांव पर लगाकर पकड़ा
Fri, 21 Dec 2018 04:40 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम की ठगी
एक वीडियो वायरल हुआ और पंजाब पुलिस का असली चेहरा सामने आया गया। बैंक सुरक्षाकर्मी ने जान दांव पर लगाकर गैंग को पकड़ा। मामला पंजाब के रोपड़ का है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि सीआईए स्टाफ-2 और आनंदपुर साहिब पुलिस ने एक साझे आपरेशन में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पकड़ा। लेकिन एक वायरल हुए वीडियो ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस से झूठ से पर्दा उठाकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि इस ठग को पुलिस ने नहीं बैंक के सुरक्षा गार्ड सहित स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। पुलिस की ओर से इस ठग को पकड़ने के लिए चलाए साझे आपरेशन का स्थान आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब बताया गया है, जबकि यह मामला सात किलोमीटर दूर गांव ढेर में एसबीआई बैंक के पास हुआ। एसएसपी ने बताया था कि हवा सिंह पुत्र रघुवीर सिंह वासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना है।
इसने विभिन्न राज्यों में लगभग 75 वारदातें कर एटीएम कार्डों के जरिए ढाई करोड़ रुपये की ठगी है। पुलिस ने आरोपी हवा सिंह से 38 एडीएम कार्ड और एक लाख रुपये की रिकवरी भी बताई है। उधर गांव ढेर में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया के सुरक्षा कर्मी कश्मीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी जान पर खेल कर एडीएम गिरोह के सरगना हवा सिंह को पकड़ा है। कश्मीर सिंह ने वारदात 15 दिसंबर की बताई है। जबकि पुलिस ने 19 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी हवा सिंह को अदालत में पेश करने की बात कही थी।

पुलिस को तो यह भी पता नहीं है कि गिरोह की गाड़ी किस ओर खड़ी थी
स्टेट बैंक आफ इंडिया के सुरक्षा गार्ड कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके बैंक में चार बार ठगी की वारदातें हो चुकी हैं, जिसे लेकर वह पहले से सतर्क थे और गिरोह का फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद था। 15 दिसंबर को आरोपी हवा सिंह पर बैंक के सफाई कर्मी दलाल सिंह को शक हुआ तो उसने इसकी सूचना उसे दी। जिसके बाद उसने इस गिरोह को पकड़ने के लिए इन पर धावा बोल दिया। इस दौरान हवा सिंह को धरा गया लेकिन बाकी लोग इनोवा में फरार हो गये।
उसने गाड़ी पर गन से फायर करने की भी सोची, लेकिन वहां पर एक मूंगफली वाले और एक कार को देखकर उसने फायर नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आनंदपुर साहिब पुलिस को सूचित किया और पकड़े गए हवा सिंह को 40 के लगभग एटीएम कार्डों समेत सब इंसपेक्टर कश्मीर सिंह के हवाले कर दिया। गार्ड ने यहां तक कहा कि पुलिस को तो यह भी पता नहीं है कि गिरोह की गाड़ी किस ओर खड़ी थी। उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच सुरजीत सिंह तथा मार्केट के अन्य लोगों की सहायता से यह व्यक्ति पकड़ा गया है।
ट्रेन में भागने वाले इनोवा में कैसे हुए फरार
एसएसपी ने बताया था कि गिरोह का सरगना तो पकड़ा गया लेकिन गिरोह के तीन सदस्यों ने आना था और यह गिरोह के सदस्य ट्रेन कनेक्टिविटी वाले शहर को टारगेट करते है ताकि ट्रेन के जरिये भाग सकें। जबकि बैंक के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि हवा सिंह के पकड़े जाने के दौरान उसके बाकी साथ इनोवा कार में फरार हुए हैं।