बैंक मैनेजर ने ही ग्राहकों को लगा दिया चूना, खाते से साफ कर दिए 1.36 करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक मैनेजर ने अपने ही ग्राहकों को करोड़ों का चूना लगा दिया। हालांकि आरोपी की यह चोरी जल्द ही लोगों की निगाह में आ गई। मामला पंजाब के मोहाली का है। यहां के मुल्लांपुर गरीब दास में एक प्राइवेट बैंक के मैनेजर द्वारा ग्राहकों के खातों से 1.36 करोड़ निकालकर ठगी करने का अपनी तरह का अनूठा मामला सामने आया है। लोगों की शिकायत पर मुल्लांपुर थाने में आरोपी कुलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जो कि आईसीआईसीआई बैंक मुल्लांपुर में बतौर मैनेजर कार्यरत है। पुलिस द्वारा आरोपी पर आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 471 व सेक्शन 66 सी व 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक इस संबंधी पुलिस को योगेश कुमार की तरफ से शिकायत दी गई थी। इसमें उन्होंने बताया कि उक्त बैंक में कई लोगों के खाते हैं, जिनमें से 12 लोगों के खातों से करीब 1.36 करोड़ रुपये निकाले गए। यह पैसे बैंक के मैनेजर ने ही निकाले हैं। उन्होंने इस संबंध में अप्रैल माह में पुलिस को शिकायत दी थी।
इसके बाद इस सारे मामले की पड़ताल ईओ विंग द्वारा की गई। इस दौरान सारे दस्तावेज आदि चेक हुए। सभी पीड़ितों के पुलिस द्वारा बयान आदि दर्ज किए गए। इसके बाद यह मामला राय के लिए डीए लीगल को भेजा गया। इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। जिक्रयोग है कि यह इस साल अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी बैंक मैनेजर पर केस दर्ज हुआ है। इससे पहले एक नामी प्राइवेट बैंक के मुलाजिमों पर केस दर्ज हुआ था। जिन्होंने फर्जी तरीके से किसी व्यक्ति के नाम पर लोन ले लिया था। वहीं, ठगी का शिकार एक महिला को इसका पता उस समय लगा था जब वह बैंक में पैसे निकलवाने आई थी।