फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

सवा करोड़ की लूट में सामने आए चौंकाने वाले सच

Tue, 10 Mar 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 10 Mar 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

एक्सिस बैंक की कैश वैन छीनकर एक करोड़ 34 लाख की लूट के मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। लुटेरों को भागने के लिए पुलिस की सुस्ती ने 40 मिनट दिए। इस बीच लुटेरे जगह-जगह अपनी मौजूदगी के सुबूत छोड़ते रहे और इतना सब करने के बाद भी सुरक्षित निकल गए।  

विज्ञापन


वारदात सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे सेक्टर-80 में सुखगढ़ रोड पर शराब ठेके के पास हुई। वारदात के दस मिनट बाद पुलिस को सूचना दी गई और इसके भी दस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शहर की सीमाएं 9:10 बजे कराई गईं। लुटेरों के लिए यह समय काफी था।
विज्ञापन


अंदाज पूरा फिल्मी
सुबह 8 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एक्सिस बैंक की शाखा से कैश लेकर कैश वैन राजपुरा के लिए निकली थी। वैन में दो सुरक्षाकर्मी, एक ड्राइवर, एक हेल्पर और एक सुपरवाइजर थे। एक सफेद रंग की फार्च्यूनर गाड़ी वैन के पीछे लग गई। मोहाली से वैन सुखगढ़ रोड पर मुड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-80 में सुनसान जगह पर फार्च्यूनर ने वैन को ड्राइवर साइड पर टक्कर मारी। इससे वैन का बैंलेंस बिगड़ गया। इतने में कार में सवार नकाबपोशों ने वैन पर कुल्हाड़ियों और रॉडों से हमला कर दिया। उन्होंने वैन में सवार चारों लोगों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालने का प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने तुरंत ड्राइवर के सिर पर गन लगाकर उससे कैश वैन की चाबी छीन ली। साथ ही एक-एक कर चारों लोगों से हाथ ऊपर करवाकर नीचे उतारा।

जिले में ही घूमते रहे

bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

बदमाश कैश वैन को लेकर लांडरां-खरड़ की तरफ गए। खरड़-बनूड़ रोड पर पहुंचते ही वेबनूड़ की तरफ बढ़े और फिर दुराली-मनौली लिंक सड़क पर मुड़ गए। दुराली गांव के खेतों में उन्होंने कैश वैन, नोटों के दो खाली ट्रंक और एक पिस्टल छोड़ दी। इसके बाद वे फार्च्यूनर मनौली की तरफ बढ़े और कुछ आगे चलकर और खाली ट्रंक फैंक दिए। इसके बाद वह सीधे मनौली पुल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने मॉस्क, दस्ताने, एक पिस्तौल और लाल मिर्च का पाउडर फेंका। इस बीच जिला पुलिस को कोई भनक नहीं लगी।

तीन दिन से हो रही थी तैयारी और पुलिस सोई रही
लुटेरों ने जिस फार्च्यूनर में लूट की वारदात को अंजाम दिया, उसे तीन दिन पहले ही सेक्टर-79 से पिस्तौल के बल पर लूटा गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि जिस सेक्टर से फार्च्यूनर लूटी गई, उसी सेक्टर के पास उसी गाड़ी में वारदात को अंजाम दिया गया। उसी इलाके में गाड़ी घूम रही थी और रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने इसकी तलाश की कोई कोशिश नहीं की।

वैन का जीपीएस क्यों बंद था
पुलिस जांच में पता चला है कि कैश वैन में कैमरे लगे थे। लेकिन लूट के समय कैमरे का कार्ड नहीं था। वहीं, कैश वैन का ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम भी बंद आ रहा था।

थाना सोहाना का एसएचओ लाइन हाजिर

bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

कैश वैन लूट की गाज सबसे पहले संबंधित एरिया के थाना प्रभारी पर गिरी है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सोहाना थाने के एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, सोहाना में मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार को लगाया गया है। मटौर थाने में उनकी जगह इंस्पेक्टर महेश सैनी को लगाया है। सभी ने तुरंत प्रभाव से कार्यभार संभाल लिया है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

कैश ले जाने का काम निजी एजेंसी का
एक्सिस बैंक  के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के परमिंदर पनेसर ने बताया कि बैंक की तरफ से कैश को ले जाने की जिम्मेदारी एसआईपीएल नाम की एक कंपनी को दी हुई है। पुलिस जो भी जानकारी मांगेगी बैंक उसमें पूरी मदद करेगा।

कैमरों की रिकॉर्डिंग लेगी पुलिस
एसएसपी सिटी-1 आशीष कपूर ने चंडीगढ़ सेक्टर-34 के एक्सिस बैंक से फुटेज ली है। इसके अलावा चंडीगढ़ के रास्तों की भी फुटेज मांगी गई है ताकि पता लगाया जा सके कि लुटेरे कहां से पीछे लगे।

गुत्थी सुलझा सकते हैं ये सवाल

bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

-राजपुरा जाने के लिए बैंक कर्मियों ने जीरकपुर की बजाय इस निर्माणधीन सुनसान रोड को क्यों चुना?
-कैश वैन में गार्डों के पास भी हथियार थे मगर उन्होंने इनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया।
- वैन के कैमरे से कार्ड कब और किसने निकाला।
- गाड़ी का जीपीएस सिस्टम क्यों और कब से खराब है।
-गाड़ी अंदर से लॉक होती है। हमला होने पर गाड़ी को क्यों नहीं दौड़ाया।
-लूट की जगह मिला बैग आखिर किसका है।
-लुटेरे भेदी तो नहीं, जिस रास्ते का उन्होंने इस्तेमाल किया, वह अभी तक आधिकारिक तौर पर खुला भी नहीं है।
-लूट गिरोह में कहीं बद्दी में कैश वैन लूटने वाला गिरोह तो नहीं, हालांकि उसके ज्यादातर सदस्य जेल में बंद हैं।

ऐसे हुई वारदात

bank cash van looted at mohali, 1.34 crore loot

8:00 बजे सुबह कैश वैन सेक्टर-34 से चली
8:30 बजे मोहाली के सेक्टर-80 में हुई लूट
8:40 बजे के क रीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना
8:50 बजे पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची
9:00 बजे थाना सोहाना की पुलिस फोर्स पहुंची
9.10 पर पूरे शहर जिले की सीमाएं सील
9.20 पर एक्सिस बैंक के अधिकारी पहुंचे
9.40 पर सीआईए स्टाफ की टीम पहुंची
10.00 बजे एसपी अखिल चौधरी मौके पर पहुंचे
10.25 डीएसपी सिटी -2 नवरीत विर्क पहुंचे
10.30 बजे एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर व अन्य अधिक ारी
11.00 बजे के डीआईजी रोपड़ रेंज
11.10 बजे आईजी पटियाला जोन पहुंचे
11.10 से 12.30 तक अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा
12.45 जांच के लिए विभिन्न पुलिस कर्मियों की टीमें गठित
1 बजे विभिन्न गांव में सर्च अभियान
चार बजे शाम गांव सेखनमाजरा से वारदात में प्रयोग कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed