{"_id":"16de40ae4a1f7115a42a447caad34b3a","slug":"ban-on-lion-safari-at-chatbeed-zoo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू इयर पर छतबीड़ जाने वालों के लिए जरूरी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यू इयर पर छतबीड़ जाने वालों के लिए जरूरी सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
छतबीड़ में शेर, पक्षी व अन्यों प्रजातियों को ठंड से बचाने के लिए जू प्रशासन ने कड़े प्रबंध कर दिए हैं। जू में जहां जानवरों के बाडे़ में तापमान को सामान्य करने के लिए पिंजरों को प्लास्टिक की पारदर्शी शीट्स लगाकर ढंका गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इनके ठहरने वाले स्थानों को विंडो पर बलोअर फिट किया गया। बढ़ती ठंड के चलते जू प्रशासन की तरफ से शेर सफारी पर भी रोक लगा दी है।
हाथियों की डाइट का ध्यान रखते हुए उनके लिए गन्ने की मात्रा में इजाफा कर दिया गया है। शेर के लिए मटन का इंतजाम अलग से रखा गया है। हनी व गुड़ का भी घोल दिया जा रहा है। इसके अलावा इस ‘गीज कॉमन’ प्रजाति की बतखों के लिए अलग से डाइट चार्ट बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए चावल कणी, चने का दलिया, गेहूं दलिया, ज्वार दलिया, मक्की दलिया आदि के मिलान से फीड तैयार कर इन बतखों को दी जा रही है। खाना खाने से पहले व खाना खाने के बाद उनके शरीर के तापमान को चेक किया जाता है।
विज्ञापन