फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bahadurgarh News: Firing in Nayagaon of Bahadurgarh

बहादुरगढ़: नया गांव में आपसी झगड़े में फायरिंग, बाल-बाल बचा सरपंच का पति, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 19 Sep 2023 02:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Sep 2023 02:44 PM IST
सार

निशाना चूकने की वजह से प्रमोद और उनके चाचा बाल-बाल बच गए। फायर करने के बाद नवीन तो मौके से फरार हो गया और भागते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा लक्ष्मण मौके पर ही रह गया। उसके सिर में चोट लगी है। आरोप है कि उसने भी जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
Bahadurgarh News: Firing in Nayagaon of Bahadurgarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बहादुरगढ़ के नया गांव में आपसी झगड़े में अपने चाचा को छुड़वाने गए सरपंच के पति पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। निशाना चूकने की वजह से सरपंच का पति बाल-बाल बच गया। सरपंच का पति सरपंचों के हरियाणा विकासशील संगठन का जिला प्रधान भी है। घटना सोमवार देर रात की है। सरपंच के पति की शिकायत थाना सदर की एचएल सिटी चौकी पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन


नया गांव निवासी प्रमोद गांव की सरपंच के पति हैं और भाजपा की ओर से सरपंचों के संगठन हरियाणा विकासशील के जिला प्रधान हैं। प्रमोद ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे उनके चाचा सुभाष के साथ किसी बात को लेकर लक्ष्मण, नवीन और कृष्णा पत्नी जोगेंद्र झगड़ा कर रहे थे। झगड़े की बात सुनकर वह भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसी दौरान नवीन ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायर कर दिया। 
विज्ञापन


निशाना चूकने की वजह से प्रमोद और उनके चाचा बाल-बाल बच गए। फायर करने के बाद नवीन तो मौके से फरार हो गया और भागते समय जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा लक्ष्मण मौके पर ही रह गया। उसके सिर में चोट लगी है। आरोप है कि उसने भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रमोद की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed