फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Badmaash snatched cash, gold necklace and ring From the groom's father

250 बरातियों के बीच दूल्हे के पिता से दो लाख रुपये, सोने का हार व हीरे की अंगूठी छीन ले गए तीन बदमाश

Thu, 21 Nov 2019 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
Badmaash snatched cash, gold necklace and ring From the groom's father
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

ओमेक्स सिटी में गुरुग्राम से बेटे की बरात लेकर आए पिता से बुधवार देर रात एक बदमाश सोने का हार, हीरे अंगूठी और दो लाख रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकला। अपनी पूंजी जाते देख दूल्हे के पिता ने शोर मचाया तो बरात में आए करीब 250 लोग उनके पीछे दौड़ पड़े। मगर बैग छीनकर भागे युवक के पुल पर पहुंचते ही उसके दो अन्य साथियों ने भीड़ से पीछा छुड़ाने के लिए हवा में दो फायर कर लोगों को रोक दिया और अंधेरे में फरार हो गए। 

विज्ञापन


बदमाशों के फायर करते देख बराती भी आगे नहीं बढ़े। वारदात दुल्हन के घर से महज 400 मीटर से दूरी हुई। पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। गुरुग्राम के भौड़ा कलां निवासी गिरवर सैनी ने बताया कि वह बेटे की बरात लेकर ओमेक्स सिटी आया था। ओमेक्स सिटी के गेट से बरात दुल्हन के घर की ओर प्रस्थान करने के लिए आगे बढ़ी ही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान एक युवक आया और आते ही हाथ में पकड़ा बैग झटका मारकर छीन लिया। बैग छीनते ही वह भाग पड़ा। बैग में एक लाख 97 हजार रुपये, तीन तोले सोने का हार और हीरे की एक अंगूठी थी। जब तक कोई कुछ समझता वह दूर निकल गया। लुटेरे को पकड़ने के लिए शोर मचाने पर पूरी बरात के लोग नाच गाना छोड़कर उसके पीछे दौड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच लुटेरा पुल पर पहुंच गया था। यहां उसके दो और साथी खड़े थे। इन्होंने भीड़ को अपने पीछे आते देख हवाई फायरिंग कर दी। दो गोलियां चलाने के बाद कोई आगे नहीं बढ़ा और वे अंधेरे में कहीं गुम हो गए। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। देर रात तक भी आरोपियों का सुराग नहीं लगा था। 

इधर, दुल्हन के पिता ईश्वर सैनी का कहना है कि सरेआम गुंडागर्दी चल रही है। प्रशासन का ओमेक्स सिटी की तरफ कोई ध्यान नहीं है। रात के समय नहर की तरफ से ओमेक्स सिटी के लोग गुजर नहीं सकते। नशेड़ियों व अन्य आपराधिक लोगों ने यहां पर अपनी शरण बना रखी है। 

लोगों में दिखा पुलिस के प्रति रोष
लूट की वारदात को लेकर बुधवार रात ओमेक्स सिटी के लोगों में प्रशासन, सिक्योरिटी एंजेसी, पुलिस के प्रति आक्रोश नजर आया। लोगों ने लुटेरों की धरपकड़ को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक छानबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इलाके के लोगों का कहना है कि यह लूट हमारे घर में हुई है। यह हम पर एक कलंक की तरह है। 

हर महीने देते हैं मरम्मत शुल्क
ओमेक्स सिटी के लोगों का कहना है कि हम हर महीने मरम्मत चार्ज देते हैं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है। इसकी जिम्मेदारी भी बिल्डर की है। बिल्डर ने हाल ही में मरम्मत चार्ज 60 पैसे से बढ़ा कर दो रुपये दस पैसे प्रति वर्ग फिट कर दिया है। इसकी सूचना का नोटिस भी जारी हो चुका है। यह शुल्क देने के बावजूद यहां किसी तरह की सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है। सुरक्षा गार्ड सिर्फ नाम के हैं। ऐसे में लोगों में सुरक्षा एजेंसी के प्रति रोष है। 

दुल्हन की हर संभव मदद करेंगे

हमारे इलाके में हुई लूट की यह वारदात एक कलंक की तरह है। यह वारदात हमारे घर में हुई है। दुल्हन ईश्वर की ही बेटी नहीं है। वह हम सबकी बेटी है। हम उसकी सभी हर संभव मदद करेंगे। - सोमवीर, अधिवक्ता, ओमेक्स सिटी। 

किसी काम नहीं है सुरक्षा व्यवस्था
सोसायटी में मकान इसलिए लिया कि यहां बेहतर माहौल के साथ सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए हम शुल्क भी देते हैं। सुरक्षा के लिए यहां सिक्योरिटी एजेंसी है, मगर इसकी सुरक्षा व्यवस्था किसी काम की नहीं है। राजेंद्र खत्री, अधिवक्ता, ओमेक्स सिटी।

सुरक्षा के नाम पर लगे हैं दो सीसीटीवी
ओमेक्स सिटी में सुरक्षा के प्रबंध नाकाफी नजर आ रहे हैं। यहां सिर्फ दो ही सीसीटीवी लगे हैं। ये भी घटिया क्वालिटी के हैं। इनकी न तो क्वालिटी अच्छी है न ही रात में काम करते हैं। सुधीर, ओमेक्स सिटी। 

सोसायटी में बारात लेकर आए दूल्हे के पिता के साथ हुई घटना शर्मनाक है। इससे सभी शर्मिंदा हैं। ऐसे मौके पर जमा पूंजी लुटने से परिवार तनाव में आ जाता है। अपराध पर अंकुश लगना चाहिए।  आशीष, ओमेक्स सिटी। 

पुलिस को रुपये छीने जाने की सूचना मिली है। इस बारे में पीड़ित से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने इलाके में छानबीन की है। फिलहाल कुछ नहीं मिला है। - एएसआई नरेंद्र सिंह, आईएमटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed