फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Babbar Khalsa sought from traders for Ransom

बब्बर खालसा की धमकी, 31 लाख दो, नहीं मार देंगे

Thu, 25 Sep 2014 10:04 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Babbar Khalsa sought from traders for Ransom

आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने शहर के दो मशहूर जूता व्यापारियों को एक धमकी पत्र देकर उनसे 31-31 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। घबराए व्यापारियों ने ये पत्र पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैप लगाया तो कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने यह पत्र सिटी के सेक्टर-17 स्थित दो दुकानदारों को भेजा था।
विज्ञापन


यह दोनों ही व्यापारी जूते के कारोबार से जुड़े हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह पत्र अंग्रेजी में लिखा था। जिसकी भाषा पंजाबी थी। पत्र में कोड दिया गया था। इसमें कोड-302 भी लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह लिखा है धमकी भरे पत्र में

Babbar Khalsa sought from traders for Ransom

बताया जाता है कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा भेजे गए इस लेटर को जूता व्यापारियों ने पहले थाने में दिया। इसके बाद मामला डीआईजी और फिर क्राइम ब्रांच तक पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने दी गई तारीख को ट्रैप लगाया। कोई भी रकम लेने के लिए नहीं आया।

सेक्टर-17 के जूता व्यापारियों को भेजे गए इस धमकी भरे पत्र में फिरौती की रकम को लेने के लिए 22 और 23 सितंबर का समय दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रैप लगाया तो कोई फिरौती की रकम लेने के लिए नहीं आया।

खुद को सेवादार बताने वाले पत्र में पलव‌िंदर सिंह के नाम से लिखा गया है कि... 'तुहाडे ते सेवा लाई जा रही है। देश दी सेवा अते कौम दी सेवा। 31 लख रुपये। जिसदी सेवा असीं लाउंदे हां, उसदे परिवार दे मैंबरां दी सूची असीं आपणे कोल रखदे हां। तुहाडे ते ऐह सेवा इक बार लगाई जा रही ए। पैसे लैण लई सेवादार असीं भेजांगे।'

पहले भी दी गई थी धमकी

Babbar Khalsa sought from traders for Ransom

बब्बर खालसा आतंकवादी संगठन ने इस मामले में पहले भी शहर के नामी ज्वेलर को धमकी देकर फिरौती मांगी थी। यह ज्वेलर मनोज जैन थे।

मनोज जैन जायरा डायमंड के प्रमुख हैं। पुलिस ने इस मामले में मनोज जैन के आउटलेट पर करवाई जा रही फिल्म की शूटिंग के दौरान ही फिरौती मांगने वाले हरबीर सिंह ढिल्लों और जगदेव को गिरफ्तार किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन यह की जा रही है कि पत्र कहां से आया है। जानकार बताते हैं कि यह लेटर रुटीन में आने वाले पत्रों के बीच मिला था।

एएस चीमा, डीआईजी, चंडीगढ़ पुलिस ने बताया कि यह मामला गंभीर है। इसको किसी से शेयर नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed